SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ऑनलाइन गेमिंग ने पहुंचाया जेल! 10 लाख का कर्ज चुकाने के लिए घर से उड़ाए सोने-चांदी के गहने, 2 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में ऑनलाइन गेमिंग के चलते 10 लाख रुपये के कर्ज में डूबे युवक ने साथी के साथ मिलकर सूने मकान में चोरी की. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर 8.5 लाख की ज्वेलरी और कार बरामद की.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 24, 2026, 15:57 IST | Updated: Nov 24, 2026, 16:10 IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

ऑनलाइन गेमिंग की लत किस तरह इंसान को अपराध की राह पर ले जा सकती है, इसका एक मामला राजनांदगांव जिले में सामने आया है. ऑनलाइन गेमिंग में करीब 10 लाख रुपये का कर्ज होने के बाद उसे चुकाने के लिए दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी की ज्वेलरी और चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की गई है.

कर्ज चुकाने सूने मकान में की चोरी
दरअसल, पूरा मामला पुलिस चौकी मोहारा अंतर्गत ग्राम ठाकुरटोला का है. गांव के रहने वाले दीपक वर्मा के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था. दीपक वर्मा के गांव से बाहर जाने के दौरान आरोपियों ने उनके मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने बनाया चोर
मामले की जांच के दौरान पुलिस को गांव के ही रहने वाले सुरेंद्र साहू और गणेश्वर नेताम पर संदेह हुआ. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चोरी की पूरी कहानी सामने आ गई. पूछताछ में खुलासा हुआ कि सुरेंद्र साहू को ऑनलाइन गेमिंग की लत थी, जिसके चलते उस पर करीब 10 लाख रुपये का कर्ज हो गया था. इसी कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने साथी गणेश्वर नेताम के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई.

पहले मकान की रेकी की, फिर मकान मालिक के गांव से बाहर जाते ही की चोरी
दोनों आरोपियों ने पहले दीपक वर्मा के मकान की रेकी की और उनके गांव से बाहर जाने का इंतजार किया. मौका मिलते ही दोनों ने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.

करीब 8.5 लाख के सोने-चांदी की ज्वेलरी,  चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद
राजनांदगांव के उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब साढ़े आठ लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के ज्वेलरी और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: 5 से 10 लाख रुपये में बेचे जाते थे नवजात शिशु, ओडिशा की बंधक महिला ने खोली पोल; रायपुर में मास्टरमाइंड समेत 3 महिलाएं गिरफ्तार

(राजनांदगांव से किशोर शिल्लेदार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES