SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

112 साल का लंबा इंतजार, 7 शहादतें और हर 5KM पर सुरक्षा कैंप: बस्तर में शुरू हुई रायपुर-रावघाट ट्रेन सेवा, जानें रेलवे का पूरा सफर

112 साल के लंबे इंतजार के बाद बस्तर क्षेत्र में रायपुर-रावघाट ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. इस रूट के लिए सर्वे ब्रिटिश काल में साल 1914 में ही किया गया था. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 20, 2026, 09:52 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 09:55 AM IST
Image Credit: बस्तर में शुरू हुई रायपुर-रावघाट ट्रेन सेवा- (Photo Ai)
Join

आज का दिन छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के लिए एक ऐतिहासिक दिन है.लंबे समय से विकास की राह देख रहे अति-संवेदनशील और अबूझमाड़ के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले रावघाट तक आखिरकार रेल पहुंच गई है. आज, 20 अक्टूबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नई ताडोकी-रावघाट रेल लाइन का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही रायपुर और ताडोकी के बीच चलने वाली यात्री ट्रेन का विस्तार रावघाट तक किया जाएगा. इस रेल लाइन का इंतजार सिर्फ कुछ सालों का नहीं, बल्कि एक सदी से भी ज्यादा पुराना है.

सीएम साय नई रेल सेवाओं को दिखाएंगे हरी झंडी

दरअसल, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद के बीच आज से ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएंगी. रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे. आज ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरुद ब्रॉडगेज लाइन का भी उद्घाटन किया जाएगा. इसके साथ ही रायपुर की WRS कॉलोनी में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का भी शुभारंभ होगा. नई रेल सेवाएं शुरू होने से यात्रियों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन और आसान हो जाएगा.

ब्रिटिश काल से जुड़ा है इस रेल लाइन का इतिहास

आजादी के 79 साल बाद नक्सल प्रभावित रावघाट क्षेत्र के लिए इस रेल परियोजना का इतिहास लंबा रहा है और यह संघर्षों से भरा हुआ है. इस मार्ग के लिए पहला सर्वेक्षण 1914 में ब्रिटिश शासन के दौरान किया गया था, लेकिन यह परियोजना कभी योजना चरण से आगे नहीं बढ़ पाई. बाद में स्वतंत्र भारत में और एक लंबे संघर्ष के बाद इसे आखिरकार 1998-99 के रेल बजट में मंजूरी मिल गई. आखिरकार साल 2005 और 2007 के बीच रेलवे, सेल (SAIL) और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता हुआ, जिससे इस परियोजना के जमीनी स्तर पर शुरू होने का रास्ता साफ हो गया.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दो नई ट्रेनों को मिली मंजूरी, 20 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे CM साय
 

सुरक्षा कैंप बनाकर किया गया रेल लाइन का निर्माण

दल्लीराजहरा से रावघाट तक लगभग 95 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किसी युद्धक्षेत्र में काम करने जैसा था. यह पूरा इलाका नक्सली गतिविधियों से बुरी तरह प्रभावित है और अबूझमाड़ के करीब है, जहां नक्सलियों ने हमेशा विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश की है. रेलवे ट्रैक बिछाने का यह चुनौतीपूर्ण काम असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के लगातार खतरे के बीच पूरा किया जाना था. इस काम के दौरान देश की सेवा करते हुए तीन बहादुर सुरक्षाकर्मियों और चार समर्पित मजदूरों ने अपनी जान गंवा दी. नक्सलियों से लगातार बने रहने वाले खतरे को देखते हुए रेलवे और प्रशासन ने सुरक्षा के खास इंतजाम किए. पूरे निर्माण क्षेत्र में 5-5 किलोमीटर के अंतराल पर विशेष सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES