SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गिरगिट की तरह बदल रहा छत्तीसगढ़ का मौसम: इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट! चलेंगी तेज हवाएं

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग ने आज रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 08, 2026, 10:30 AM IST | Updated: Oct 08, 2026, 10:33 AM IST
Image Credit: गिरगिट की तरह बदल रहा छत्तीसगढ़ का मौसम
Join

छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव आ रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में अगले दो दिनों के लिए तेज हवाओं, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान आंधी और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी उम्मीद है. विभाग ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर रहने और खराब मौसम के दौरान खुले में बाहर न निकलने की अपील की है.

बुधवार को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई और मौसम मिला-जुला रहा. तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है. यह पूरे प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रहा. वहीं पेंड्रारोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2°C दर्ज किया गया.

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज गुरुवार को राज्य के एक-दो हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही, बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है. विभाग का अनुमान है कि राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट
सुकमा,  बीजापुर,  दंतेवाड़ा,   बस्तर,   नारायणपुर,   कोंडागांव,  कांकेर, धमतरी,  बालोद,  राजनांदगांव,   गरियाबंद,  महासमुंद,  रायपुर,  बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही,  दुर्ग,  बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है.

क्यों बदल रहा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम के बदलते हालात के पीछे तीन बड़े सक्रिय मौसम सिस्टम हैं. दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे छत्तीसगढ़ के इलाकों में ऊपरी वायुमंडल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. ऊपरी वायुमंडल में ही दक्षिणी झारखंड और उसके आस-पास एक और साइक्लोनिक सिस्टम मौजूद है, जो छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी असर डाल रहा है. अलग-अलग ऊंचाई पर बन रही ट्रफ लाइनों की वजह से राज्य के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. इन तीन सिस्टम की वजह से 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने और साथ में आंधी-तूफान व बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने दी सलाह
बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का यह दौर पूरे राज्य में मौसम के हालात को पूरी तरह बदल देगा. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद, लोगों को सलाह दी गई है कि वे आंधी और बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों या पेड़ों के नीचे न रहें.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES