SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाने! रावण दहन को लेकर दर्ज कराई FIR, जानिए पूरा मामला

बिलासपुर के कुदुदंड में दशहरा उत्सव के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले लोगों ने आयोजन समिति के साथ मिलकर पुलिस थाने में FIR दर्ज कराई है. सिविल लाइंस पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Written By Ranjana Kahar
Published: Oct 21, 2026, 08:45 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 08:48 PM IST
Image Credit: प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाने!
Join

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक बहुत ही अनोखी और दिलचस्प घटना सामने आई है. यहां रावण दहन को लेकर हुए एक विवाद के बाद भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले लोग न्याय की गुहार लेकर पुलिस थाने पहुंच गए. आयोजन समिति का आरोप है कि रावण दहन रात 10:00 बजे होना था, लेकिन पुतले को तय समय से 15 मिनट पहले ही जला दिया गया. अब सवाल यह उठता है कि पुतले को जलाने की इतनी जल्दी किसे थी, और इस जल्दबाजी के पीछे की असल कहानी क्या है?

रावण दहन को लेकर हुआ विवाद

दरअसल,  यह पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चांदनी चौक (कुडुदंड) का है. 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर नव युवक श्रद्धा दुर्गा एवं दशहरा उत्सव समिति ने रावण का 35 फुट ऊंचा पुतला बनवाया था, जिस पर लगभग 40,000 रुपये का खर्च आया था. कार्यक्रम में भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी और पारंपरिक रस्में शामिल थीं और रावण के पुतले को रात 10:00 बजे जलाया जाना था. सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, समय तय था और लोग बेसब्री से इस पल का इंतजार कर रहे थे. लेकिन दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार रावण के पुतले को रात 9:45 बजे ही जला दिया गया.

प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान पहुंचे थाने!

रावण का पुतला तय समय से पहले ही जला दिए जाने से नाराज होकर भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाने वाले लोग आयोजन समिति के सदस्यों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे. समिति ने मनीष राव चौहान (उर्फ अंकित) और उनके साथियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने तय समय से पहले ही पुतले को आग लगा दी. अब सवाल यह उठता है कि रात के 9:45 बजे ही रावण के पुतले को इतनी जल्दी खत्म करने की क्या जरूरत थी?

यह भी पढ़ें: बस्तर दशहरा: नक्सलवाद के खात्मे के बाद अंदरूनी इलाकों से पहुंचेंगे देवी-देवता, मंदिरों में भेजा गया आमंत्रण
 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत में समिति के भीतर पहले से मौजूद आंतरिक मतभेदों और धार्मिक व सामाजिक प्रकृति की टिप्पणियों से उपजे विवादों का भी जिक्र है. समिति के अनुसार, इस घटना से इसके सदस्यों और स्थानीय समुदाय के बीच काफी परेशानी और नाराजगी है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना अभी बाकी है और संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज नहीं किए गए हैं.  सीमा चंद्रवंशी और अन्य सदस्यों ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 196, 299, 324(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब यह देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है. फिलहाल, रावण दहन के बाद बिलासपुर में एक विवाद जरूर खड़ा हो गया है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES