App

30 स्पा सेंटर..15 टीमें, रायपुर में सुबह-सुबह 100 पुलिसकर्मियों ने खंगाले CCTV, 2 जगह मिला आपत्तिजनक सामान

Raipur Police News: राजधानी रायपुर में पुलिस की तरफ से एक चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें शहर के लगभग 30 स्पा सेंटरों पर चेकिंग की गई. इस अभियान में लगभग 100 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी 15 अलग-अलग टीमों में शामिल थे. जांच के दौरान दो सेंटरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं.

30 स्पा सेंटर..15 टीमें, रायपुर में सुबह-सुबह 100 पुलिसकर्मियों ने खंगाले CCTV, 2 जगह मिला आपत्तिजनक सामान
Image Credit: Raipur Spa Center Raid

Raipur Spa Center Raid: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार सुबह पुलिस ने लगभग 30 स्पा सेंटरों में एक साथ जांच अभियान चलाया. इसके लिए पुलिस की तरफ से 15 टीमों का गठन किया गया था. इन सभी टीमों में 100 से ज्यादा पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को शामिल किया गया था. इन सभी टीमों को राजधानी के अलग-अलग अलग इलाकों में स्पा सेंटरों पर जांच करने के लिए भेजा गया. इन स्पा सेंटरों पर जांच करने का मकसद सिर्फ इतना था कि सेंटरों में नियमों का पालन हो रहा है या नहीं. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्पा संचालकों और कर्मचारियों से जरूरी जानकारी ली और सेंटर से जुड़े दस्तावेज भी चेक किए गए.

इतना ही नहीं जांच के दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों पर ग्राहकों के रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग भी जांच की गई. इसके अलावा, संचालक और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन से जुड़े दस्तावेज भी देखे गए. वहीं पुलिस की तरफ से स्पा सेंटरों की लीज और किराए से संबंधित कागजात, स्वामित्व और संचालन के लिए जरूरी जानकारी की भी पड़ताल की. इसके साथ ही सेंटर के अंदर यह भी चेक किया कि यहां पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियां तो नहीं की जा रही हैं. वहीं अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटरों पर नियमों का उल्लंघन पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

दो जगहों पर संदिग्ध सामान
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को दो स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामान भी मिला है. इनमें डीडी नगर थाना इलाके का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा मॉल स्थित ला थाई स्पा सेंटर शामिल है. वहीं पुलिस ने बताया कि इन दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजर और कर्मचारियों से पूछताछ के लिए थाने लाया गया. जहां पर इससे जुड़ी कार्रवाई की जा रही है. लेकिन अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सेंटरों में आपत्तिजनक सामान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा है. या फिर इसके पीछे किसी भी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि तो शामिल नहीं है.

30 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई
वहीं नॉर्थ जोन की डीसीपी दीपमाला कश्यप ने ZEE Media की टीम को बताया कि रायपुर कमिश्नरेट में एक साथ करीब 30 स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की गई है. उत्तर, मध्य और पश्चिम जोन के डीसीपी के निर्देश के मुताबिक तीन डीएसपी के नेतृत्व में 15 टीमें बनाई गई थीं. इस चेकिंग अभियान के दौरान 100 से ज्यादा अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे. डीसीपी ने आगे बताया कि कहा कि स्पा सेंटरों की निगरानी आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More