)
Avendus Wealth-Hurun India U35 List 2026 : भारत में 35 साल से कम उम्र के बिजनेसमैन द्वारा चलाए जा रहे व्यवसायों के कुल वैल्यूएशन में इस साल काफी बढ़ोतरी हुई है. युवा बिजनेस लीडर्स की संख्या 155 से बढ़कर 180 हो गई है. ये जबरदस्त बढ़ोतरी ग्रोथ को दर्शाती है. हुरुन इंडिया लिस्ट में शामिल 37 कंपनियों का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर (1 बिलियन डॉलर) से अधिक है और इनमें 5.88 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं. हुरुन इंडिया की Avendus Wealth-Hurun India U35 2026 लिस्ट में ये जानकारी सामने आयी है.
इसके साथ ही, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्षेत्र में नए फाउंडर्स की संख्या चार गुना हो गई है. शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 35 साल से कम उम्र के लोगों द्वारा चलाए जा रहे व्यवसायों का कुल वैल्यूएशन 23% बढ़कर 48 लाख करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, 'एवेंडस वेल्थ-हुरुन इंडिया U35 लिस्ट 2026' में युवा बिजनेस लीडर्स की संख्या एक साल पहले के 155 से 16% बढ़कर 180 हो गई है.
इस लिस्ट में पहली पीढ़ी के ऐसे फाउंडर्स शामिल हैं जिनके व्यवसायों का वैल्यूएशन 5 करोड़ डॉलर (50 मिलियन डॉलर) या उससे अधिक है. साथ ही, इसमें वे युवा लीडर्स भी शामिल हैं जो 10 करोड़ डॉलर (100 मिलियन डॉलर) या उससे अधिक वैल्यूएशन वाले पारिवारिक व्यवसायों को चला रहे हैं.
हुरुन इंडिया के फाउंडर और मुख्य रिसर्चर अनस रहमान जुनैद ने बताया कि लिस्ट में शामिल 37 कंपनियों का वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक है और इन व्यवसायों में कुल मिलाकर 5.88 लाख से ज्यादा लोग काम करते हैं. 35 साल से कम उम्र के लोगों द्वारा चलाए जा रहे व्यवसायों का कुल वैल्यूएशन 23% बढ़कर 48 लाख करोड़ रुपये हो गया है.
उन्होंने बताया कि इस लिस्ट में शामिल 180 बिजनेस लीडर्स में से 71% पहली पीढ़ी के उद्यमी हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के क्षेत्र में काम करने वाले संस्थापकों की संख्या चार गुना बढ़कर 12 हो गई है. इस लिस्ट में स्पेस, डिफेंस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के संस्थापक भी शामिल हैं.
हुरुन इंडिया लिस्ट में शामिल संस्थापकों की औसत उम्र 33 साल है. गोल्डियम इंटरनेशनल के 31 वर्षीय अनमोल भंसाली इस सूची में सबसे युवा लीडर हैं. इस सूची में 23 महिलाएं शामिल हैं. फॉक्सटेल (Foxtale) की रोमिता मजूमदार इनमें सबसे युवा महिला हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में, IIT दिल्ली के सबसे अधिक (11) पूर्व छात्र इस लिस्ट में हैं. इसके बाद IIT खड़गपुर के 10 पूर्व छात्र हैं. IIT मद्रास और दिल्ली विश्वविद्यालय के सात-सात पूर्व छात्र इस लिस्ट में शामिल हैं.