App

रूसी तेल पर बढ़ा डिस्काउंट फिर भी भारत ने क्यों बनाई दूरी, PM मोदी का प्लान कर देगा हैरान

रूसी तेल कंपनियों से भारत को होने वाली सप्लाई पर डिस्काउंट बढ़ा, लेकिन खरीदारी में गिरावट आई. भारत ने ब्राजील, साउथ अफ्रीका, खाड़ी देशों से खरीदारी बढ़ाई. भारत की रणनीति के सामने सब हैरान रह गए

रूसी तेल पर बढ़ा डिस्काउंट फिर भी भारत ने क्यों बनाई दूरी, PM मोदी का प्लान कर देगा हैरान
Image Credit: India Oil import

Russian Oil to India:  साल 2026 को खाड़ी युद्ध और कच्चे तेल के उठापटक के लिए याद रखा जाएगा. कच्चे तेल की कीमतों ने इस साल 138 डॉलर प्रति बैरल तक के ऑल टाइम हाई को छूआ. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टेंशन बढ़ने से ग्लोबल ऑयल सप्लाई चेन टूट गई. दुनिया के कई देश तेल की बूंद-बूंद के लिए तरसने लगे. ऐसे दौर में भारत ने अपने तेल का पूरा समीकरण बदल दिया.  जिस रूसी तेल की खरीद पर भारत को अमेरिकी टैरिफ का सामना करना पड़ा. अब उस रूसी तेल से भारत दूरी बना रहा है. ये दूरी भी उसके लिए मुनाफे का सौदा बनी है.

रूसी तेल पर बढ़ा डिस्काउंट , लेकिन खरीदारी घटी  

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद घटा रहा है.   ब्राजील और मिडिल ईस्ट देशों से खरीद बढ़ने से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है, जिसकी वजह से रूसी उत्पादकों और सप्लायर्स पर दवाब बढ़ा है और उन्होंने फिर से भारत को डिस्काउंट देना शुरू किया है. भारत ने तेल पर अपनी स्ट्रेटजी में बड़ा बदलाव किया है.  भारतीय रिफाइनरियां रूसी तेल पर ज्यादा छूट के बावजूद  अब मिडिल ईस्ट, ब्राजील और पश्चिम अफ्रीका से तेल खरीदने को ज्यादा प्राथमिकता दे रही हैं.

भारत को छूट ऑफर कर रही रूसी तेल कंपनियां

साल 2022 से रूस से भारत की तेल खरीद बढ़ी. अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते रूस भारत को तेल पर भारी डिस्काउंट देता रहा. पश्चिमी देशों के प्रतिबंध और खाड़ी तनाव के बीच भी रूसी तेल की खरीद जारी रही. खाड़ी युद्ध के दौरान भारत से अपने तेल आयात का दायरा खूब बढ़ाया.  41 से ज्यादा देशों से तेल की खरीद की गई.  भारत की रणनीति फिक्स रही कि जहां से उसे सस्ता तेल मिलेगा, वो वहीं से खरीदेगा. रूसी तेल पर मिलने वाला फायदा कम हुआ, तो भारत में ब्राजील, साउथ अफ्रीका, वेनेजुएला जैसे देशों का रूख करना शुरू कर दिया.

काम कर गया भारत का फॉर्मूला  

भारत जैसे बड़े बाजारों से दूरी रूसी कंपनियों पर भारी पड़ने लगी. रूसी तेल विक्रेताओं पर कीमतें और कम करने का दबाव बढ़ा. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी यूराल्स क्रूड पर छूट बढ़ाई गई. दिसंबर के आखिरी हफ्ते और जनवरी 2027 वाली डिलीवरी के लिए रूसी तेल डेटेड ब्रेंट से 2 से 3 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता मिलने लगा. जबकि कुछ हफ्ते पहले ये छूट सिर्फ  1 से 2 डॉलर प्रति बैरल थी.  

भारत के आगे बैकफुट पर आई रूसी तेल कंपनियां  

रूसी तेल सप्लायर्स के लिए भारत का बाजार अहम है. यूक्रेन युद्ध से हुए नुकसान और पश्चिमी प्रतिबंधों के चलते पहले से ही रूसी तेल कंपनियां कम मुनाफे की समस्या से जूझ रही है. साल 2025 के आखिरी में  अमेरिका ने रूसी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंध लगाकर रूस के तेल कारोबार को गहरी चोट दी. ऐसे में वो भारत जैसे बड़े उपभोक्ता बाजार को खोने का रिस्क नहीं उठा सकती है.

भारत और रूस के बीच तेल का घटता-बढ़ता ग्राफ

Kpler डेटा के मुताबिक नवंबर 2025 में भारत का रूसी तेल का आयात 18.4 लाख बैरल प्रतिदिन था. दिसंबर 2025 में ये घटकर करीब 12 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया, जो  दिसंबर 2022 के बाद यह सबसे निचला स्तर था. 28 जनवरी 2026 में खाड़ी युद्ध शुरू हुआ, होर्मुज बंद हुआ , ग्लोबल सप्लाई चेन टूटी. इस रास्ते से भारत आने वाली तेल की खेप फरवरी 2026 में 28 लाख बैरल प्रतिदिन से गिरकर अप्रैल 2026 में सिर्फ 2.47 लाख बैरल प्रतिदिन रह गई . खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई अटकी, तो भारत ने फिर से रूस से तेल की खरीद बढ़ाई. भारत के कुल कच्चे तेल के आयात में रूस की हिस्सेदारी जुलाई 2026 में  56% तक पहुंच गई, हालांकि सितंबर 2026 में यह घटकर करीब 35% रह गई.  

मौके का फायदा उठाने में जुटी रूसी तेल कंपनियां

युद्ध के चलते यूरोपीय देशों में तेल की भारी कमी और तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत 136 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची.  रूसी तेल सप्लायर्स ने मौके का फायदा उठाना शुरू किया. ना केवल डिस्काउंट खत्म कर दिया, बल्कि रूसी तेल की कीमत बढ़ा दी. यूराल्स क्रूड दूसरे ग्रेड के मुकाबले महंगा हो गया. महंगा रूसी तेल खरीदने के बजाए भारत ने ब्राजील से खरीद बढ़ा दी.  ब्लूमबर्ग डेटा के मुताबिक होर्मुज के रास्ते भारत आने वाली तेल की खेप 21 लाख बैरल प्रतिदिन हो गई और रूस से सप्लाई गिरकर 18 लाख बैरल पर पहुंच गया.

रूस की जगह लेने लगे ये देश

  • अक्टूबर 2026 में  भारत ने मिडिल ईस्ट देशों से रोजाना 23 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा. 
  • Kpler डेटा के मुताबिक ब्राजील से तेल की सप्लाई 4 गुना बढ़कर करीब 4 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गया. 
  • वहीं वेनेजुएला से तेल की सप्लाई करीब 3 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंच गई.

ब्राजील से तेल की सप्लाई गैर होर्मुज रास्तों से हो रही है, इसलिए हमले का डर भी नहीं है.  ईरान, इराक, साउथ अफ्रीका से खेप बढ़ गई. जहां इन देशों से भारत के लिए सप्लाई बढ़ रही थी, दूसरी ओर नवंबर 2026 में रूस से तेल की खरीद करीब 17 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंचने लगी है. अक्टूबर में यह 20.7 लाख बैरल प्रतिदिन थी. यानी हर दिन 4 लाख बैरल की कमी आई.  

भारत के सामने झुकी रूसी तेल कंपनियां  

भारत की तेल रणनीति के आगे रूसी तेल कंपनियों को झुकना ही पड़ी. भारतीय रिफाइनरियों की ओर से मांग घटने के बाद रूसी सप्लायरों और कंपनियों ने तेल पर छूट को बढ़ाकर साल 2023 के बाद सबसे ज्यादा कर दिया.  दिसंबर डिलीवरी वाले यूराल्स क्रूड की कीमत 2.30 डॉलर घटकर 94.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई, जो ब्रेंट से 2.50 डॉलर कम है.


अभी और गिरेंगे कच्चे तेल के दाम , सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल 

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के मुताबिक मिडिल ईस्ट से तेल सप्लाई बढ़ी है, ग्लोबल मार्केट में तेल सरप्लस बढ़कर 17 लाख बैरल प्रतिदिन पर पहुंचा है. गोल्डमैन सैक्स ने भी माना है कि मांग से अधिक सप्लाई तेल की कीमतों में गिरावट लाएगी. साल 2027 में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत 88 डॉलर से 78 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती है. भारत के लिए ये खबर खुश होने वाली है, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 90 फीसदी हिस्सा आयात करता है. तेल की कीमत गिरने से तेल कंपनियों की लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More