SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शेयर बाजार में तबाही पर सोने ने लगाई छलांग...महंगे गोल्ड पर मंडरा रहा है खतरा

Share Market: आज शेयर बाजार गिरा तो सोने में चमक लौटी, लेकिन इस तेजी पर खतरा बना हुआ है. सोने की कीमत भारी दबाव में है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 08, 2026, 06:25 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 06:35 PM IST
Join

Gold Rate:   एक तरफ शेयर बाजार में तबाही निवेशकों के लाखों करोड़ रुपये खाक कर रही है, तो दूसरी ओर सोने की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. ग्लोबल मार्केट से लेकर MCX पर सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है.  

कॉमैक्स गोल्ड की कीमत आज 6.99 डॉलर की तेजी के साथ 4117.56 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि MCX पर आज गोल्ड  0.07 फीसदी की तेजी के साथ 149,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  चांदी की कीमत चढ़कर 2.24 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे.  

गिरते बाजार में चमक रहा सोना

सोने की कीमत में लंबी गिरावट के बाद तेजी लौटी है. ग्लोबल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है. फेस्टिव सीजन में सोने की मांग में बढ़त की उम्मीद ने कीमतों को बढ़ाने में बूस्टर डोज का काम किया है.  आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों के दाम तेजी लौटी.  इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट लिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं....

24 कैरेट शुद्धता वाला सोना करीब 147646 लाख प्रति 10 ग्राम.
22 कैरेट  शुद्धता वाला सोना लगभग 135244 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास
18 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 110735 रुपये प्रति 10 ग्राम.
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 86373 रुपये प्रति 10 ग्राम.
1 किलो चांदी की कीमत 217106 लाख प्रति किलोग्राम के करीब है.  

सोने-चांदी की कीमत में क्यों लौटी तेजी  

सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को लौटी तेजी के पीछे कई फैक्टर्स जिम्मेदार हैं.  दो महीने की गिरावट के बाद सोने में आज रिकवरी दिखी है. निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर में हुई बैठक के मिनट्स पर नजर हैं. निवेशक ये समझना चाह रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती करेगा या नहीं.  कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक अक्तूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना 21.6 फीसदी है और दिसंबर में इसके चांसेस 85 फीसदी तक बने हुए हैं. मतलब साफ है कि भले ही सोना आज संभवना है, लेकिन उसकी गिरावट का खतरा बना हुआ है.  

सोने पर ट्रिपल दबाव

सोने की कीमत में भले ही आज तेजी लौटी हो, लेकिन अभी भी उसपर भारी दबाव बना हुआ है. बाजार में इसके आगे की दिशा को लेकर चिंता बनी हुई है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर फैसले, मजबूत डॉलर और ट्रेजरी यील्ड सोने पर प्रेशर को बनाए हुए हैं.  

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से महंगाई को लेकर सख्त रवैया दर्शाता है कि आगे भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी दिख सकती है. FXTM के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट लुकमैन ओटुनुगा की माने , तो जिस तरह से जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़े हुए हैं, महंगाई की चिंता बढ़ रही है. अगर फेड की ओर से ब्याज दर बढ़ाई जाती है,तो सोना 4,100 डॉलर के ऊपर अस्थिर रह सकता है.  तकनीकी संकेत सोने में गिरावट का सिग्नल दे रहे हैं.   

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES