)
अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई करने की सोच रहे हैं तो आपको यहां के खर्च के बारे में जानकारी होना जरूरी है. ऐसे में पढ़ाई करने की सोचने वालों के मन में यह प्लान चल रहा है कि आखिर अमेरिका में रहने का असली खर्च कितना होता है? इस सवाल के जवाब में अमेरिका के विस्कॉन्सिन के मैडिसन शहर में रहने वाली भारतीय छात्रा कशिश हुंदलानी ने सोशल मीडिया पर अपने मंथली खर्च की जानकारी दी है. पिछले एक साल से अमेरिका में रहने वाली कशिश ने बताया कि उनका हर महीने का खर्च करीब 1.02 लाख से 1.11 लाख रुपये के बी है.
सोशल मीडिया पर कशिाश् ने बताया कि उनके हर महीने के खर्च 1100 से 1200 डॉलर (करीब 1.02 लाख से 1.11 लाख रुपये) में सबसे बड़ा हिस्सा घर के किराये का है. उन्होंने बताया कि वह वन बेडरूम अपार्टमेंट के लिए हर महीने 750 डॉलर (करीब 70,000 रुपये) किराया देती हैं. इसके अलावा वाई-फाई, मोबाइल सिम और बिजली जैसी बेसिक खर्च पर उनका हर महीने करीब 50 डॉलर (4,638 रुपये) खर्च हो जाता है. उन्होंने बताया कि किराये में हीटिंग की सुविधा शामिल होने के कारण उनका बिजली बिल काफी कम रहता है.
कशिश ने यह भी बताया कि वह अभी खाना बनाना सीख रही हैं. ऐसे में उन्हें बाहर से ही खाने का ऑर्डर करना पड़ता है. इस कारण उनका राशन यानी ग्रोसरी बिल 150 से 200 डॉलर (करीब 13,913 से 18,550 रुपये) के करीब रहता है. उनका यह भी कहना है कि जो लोग घर पर खाना बनाते हैं, उनका राशन खर्च 250 से 300 डॉलर तक रह सकता है. इसके अलावा बाहर से खाना मंगाने, कपड़ों और स्किन केयर जैसे पर्सनल एक्सपेंस में भी हर महीने 150 से 200 डॉलर खर्च हो जाते हैं.
कशिश ने यह भी बताया कि अमेरिका के अलग-अलग शहरों में रहने की कॉस्टिंग में बड़ा अंतर है. इस तरह का अंतर भारत में भी देखने को मिलता है. कशिश के अनुसार मैडिसन शहर तुलनात्मक रूप से किफायती है, इसलिए वह इस बजट में आराम से रह पाती हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क से कम्पेयर करते हुए कहा कि वहां पर 1,200 डॉलर में एक महीने के लिए रहना और बाकी का खर्च चलाना लगभग नामुमकिन है.