SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सस्ते सोने के बीच मीठे पर महंगाई की तगड़ी मार! चीनी ₹70 के पार, सरकार की तमाम कोशिशें क्यों हो रही फेल ?

Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने तमाम कोशिशें की, लेकिन सब फेल होता दिख रहा है. चीनी की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही.

Written By Bavita Jha
Published: Nov 20, 2026, 16:54 IST | Updated: Nov 20, 2026, 17:01 IST
Image Credit: sugar price
Join

Sugar Price Surge: हर कोई सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट की चर्चा कर रहा है. सोना 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, तो चांदी 2.75 लाख रुपये तक सस्ती हो गई. सोने-चांदी के भाव में गिरावट के बीच आपकी सुबह-शाम वाली चाय पर महंगाई का साया पड़ गया है. सरकार ने तमाम उपाय गए लिए, लेकिन चीनी के दाम गिरने का नाम नहीं ले रहा.  

महंगी हुई चीनी

देश के कई शहरों में चीनी के दाम 70 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं.  अगर आप ब्लिंकिंट, बिग बास्केट जैसे क्विक कॉमर्स साइट से चीनी ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं, तो आपको 70 से 75 रुपये प्रति किलो तक कीमत चुकानी पड़ रही है. बीते एक महीने में चीनी की कीमत में 4.2% का इजाफा देखने को मिला है. हैरानी की बात, तो ये है कि चीनी के उत्पादन में 4 गुना बढ़ोतरी हुई है, लेकिन दाम गिरने के बजाए 30% तक उछल गए.  चीनी की औसत खुदरा कीमत 60 रुपये के करीब पर पहुंच चुकी है, जबकि पिछले साल समान अविध में चीनी के दाम 46 रुपये प्रति किलो के आसपास थे . 

प्रोडक्शन की बात करें, तो इंडियन शुगर एंड बायो-एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (इस्मा) के डेटा के मुताबिक 15 नवंबर तक  भारत में 2.36 मिलियन टन चीनी का उत्पादन हो चुका था, जो साल के शुरुआत में 1.15 मिलियन टन था.  घरेलू बाजार में चीनी के पर्याप्त स्टॉक हैं, सप्लाई चेन बेहतर है, लेकिन इसके बावजूद चीनी की कीमतें नीचे नहीं आ रही हैं.

चीनी पर सरकार के कई बड़े फैसले

घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए सरकार की ओर से कई कोशिशें की गई. जैसे सरकार ने सितंबर 2026 तक चीनी के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया. दिसंबर 2026 तक 10 लाख टन कच्ची चीनी के आयात को ड्यूटी फ्री कर दिया, ताकि बाजार में चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. सरकार जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए स्टॉक की सीमिट तय कर दी, लेकिन सारी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है. चीनी के दाम में गिरावट नहीं आ रही है.  दिल्ली में चीनी की कीमत करीब 39%, मुंबई में 40% , कोलकाता में 38% महंगी हो गई.  देश के प्रमुख शहर जैसे...

क्यों नहीं घट रहे हैं चीनी के दाम

ग्लोबल मार्केट में चीनी की कीमतों में 25% तक का इजाफा हुआ है. अलनीनो इफेक्ट, बायोफ्यूज में गन्ने की बढ़ती डिमांड और एक्सपोर्ट पर लगी पाबंदियों ने चीनी के सप्लाई चेन को प्रभावित किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में चीनी की तंग आपूर्ति और ऊंची कीमतों ने घरेलू बाजार पर दबाव डाला है. महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बारिश की कमी और सूखे ने गन्ने के फसल को प्रभावित किया है. फसल को हुए नुकसान, शुरुआती स्टॉक और त्योहारी-वेडिंग सीजन में मांग के चलते दाम ऊंचे बने हुए हैं. इन सारे फैक्टर्स ने चीनी की कीमतों को बढ़ाने का काम किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES