Gold Silver Price Crash: महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर से सहमा बाजार, US में आंकड़े आते ही क्रैश हुई चांदी
अमेरिका में उम्मीद से अधिक आए खुदरा महंगाई (CPI) के आंकड़ों के बाद वैश्विक और घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. एमसीएक्स (MCX) पर चांदी 9,400 रुपये से ज्यादा टूट गई है. इससे निवेशकों में चिंता बढ़ गई है.
Gold Silver Price Crash: महंगाई के मोर्चे पर बुरी खबर से अमेरिकी बाजार सहम गया है. बुधवार को सरकार ने रिटेल महंगाई दर का डेटा जारी किया है. गवर्नमेंट डेटा के मुताबिक, अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है. कमोडोटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 9,400 से ज्यादा टूटी है, जबकि सोने में 1.3% की गिरावट देखी गई है.
9,400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट
चांदी में 9,400 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. MCX पर 4 दिसंबर फ्यूचर के लिए चांदी 4.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,09,797 रुपये प्रति किलो पर आ गई. दूसरी ओर, एमसीएक्स पर गोल्ड का भाव 2,350 रुपये फिसलकर शाम के सेशन में 1,46,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
क्यों आई ये बड़ी गिरावट?
14 अक्टूबर को जारी सितंबर के US कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा में कोर महंगाई उम्मीद से कहीं अधिक रही, जिसके बाद चांदी की कीमतों में गिरावट आ रही है. इस बिकवाली ने चांदी को $58.50 के आस-पास के शॉर्ट-टर्म टेक्निकल सपोर्ट लेवल से नीचे और $56.50 के अगले बड़े सपोर्ट एरिया के करीब पहुंचा दिया है. अगर कीमत इस लेवल से नीचे जाती है, तो ये $50 की ओर और गिरावट का रास्ता खोल सकती है.
रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) साफ तौर पर नीचे की ओर जा रहा है. लेकिन, अभी तक 'ओवरसोल्ड' जोन में नहीं पहुंचा है. इससे संकेत मिलता है कि गिरावट और बढ़ सकती है. कीमत और मोमेंटम दोनों में गिरावट का ट्रेंड बताता है कि चांदी पर दबाव बना हुआ है और इसमें और गिरावट आ सकती है, क्योंकि ये 2026 के आखिर में हुई बढ़त को गंवा रही है. अब ब्याज दरें अधिक हैं और US डॉलर भी मजबूत हुआ है.
मजबूत डॉलर, चांदी जैसी डॉलर-डिनॉमिनेटेड कमोडिटीज पर दबाव डाल सकता है क्योंकि इससे दूसरी करेंसी इस्तेमाल करने वाले खरीदारों के लिए ये महंगी हो जाती हैं. इससे मांग कम हो सकती है और कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, ये संबंध हमेशा सीधे तौर पर काम नहीं करता.
अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में कोर CPI में 0.3% की बढ़ोतरी हुई है. कंज्यूमर महंगाई में अमेरिका में सितंबर में 3.4% से बढ़कर 3.7% हो गई. कोर महंगाई भी 2.4% से बढ़कर 2.6% पर पहुंच गई है. गैसोलीन की कीमतें एक महीने में 9.1% उछलीं और महीने की कुल बढ़त में आधे से ज्यादा हिस्सा इन्हीं का रहा है.
चांदी में भारी गिरावट की 5 बड़ी वजहें
- अमेरिका में महंगाई बढ़ने से चांदी पर दबाव
- US CPI महंगाई दर बढ़कर 3.7% पर पहुंची
- फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ी
- FedWatch के मुताबिक 28 अक्टूबर को रेट हाइक की 53.7% संभावना
- डॉलर में मजबूती से चांदी की कीमतों पर दबाव