App

अमेरिका-यूरोप के बाजार बेहाल, गिरने के बाद आज संभला सेंसेक्स, किसके दम पर मार्केट ने किया बाउंस बैक?

Stock Market 19 Nov Update: अमेरिका, यूरोप, ताइवान जैसे बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है. इस बीच भारतीय शेयर बाजार ने खराब शुरुआत करने के बाद वापसी कर ली है.

अमेरिका-यूरोप के बाजार बेहाल, गिरने के बाद आज संभला सेंसेक्स, किसके दम पर मार्केट ने किया बाउंस बैक?
Image Credit: share market

Share Market: भारतीय शेयर ने आज खराब शुरुआत की. बाजार ने लाल निशान के साथ ओपनिंग की. खुलते ही सेंसेक्स 150 अंक से अधिक नीचे लुढ़क गया, लेकिन 9.40 बजते-बजते लाल से हरे में बदल गया . दबाव में दिख रहे सेंसेक्स ने 84.23 अंक की बढ़त हासिल कर ली और सेंसेक्स 82,115.04 पर पहुंच गया.  


आज शेयर बाजार का हाल,गिरने के बाद की वापसी  

BSE Sensex में आज काफी उतार-चढ़ाव दिख रहा है. Nifty 25,250 अंक पर फिसल गया. IT इंडेक्स में 1% की गिरावट देखने को मिल रही है.  सेंसेक्स ने 150 प्वाइंट गिरकर 81,900 पर फिसल गया. हालांकि, सेंसेक्स ने बहुत तेजी से यूटर्न लिया और कुछ ही मिनटों में दिन के लोअर लेवल से पॉजिटिव हो गया. सुबह 10 बजे सेंसेक्स 192 अंक तक चढ़कर 82,223.93 पर ट्रेड करने लगा.  हालांकि मेटल, IT और मीडिया शेयर्स में ज्यादा बिकवाली देखी जा रही है. इससे पहले 18 नवंबर को सेंसेक्स 500 अंक गिरकर 82,032 पर बंद हुआ था. निफ्टी ने 159 अंक की गिरावट के साथ क्लोजिंग की.  

अमेरिकी बाजार में हाहाकार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से महंगाई को लेकर की गई सख्त टिप्पणी के बाद से अमेरिकी बाजार में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.  वैश्विक बाजारों की नजर फेडरल रिजर्व के रूख पर है.  फेडरल रिजर्व के बयान के बाद ब्याज दरों में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी की आशंका तेज हो गई है, जिसकी वजह से वैश्विक बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है.फेडरल ने साफ किया है कि बढ़ती महंगाई को नियंत्रण में लाने के लिए एक शॉक देना जरूरी है.

यूरोप, ताइवान के बाजार का बुरा हाल

इस बयान के बाद अमेरिकी बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई. S&P 500 7,323 प्वाइंट पर फिसल गया. यूरोपीय बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है.   Hand Seng, Taiwan Weighted , kospi लाल रंग के साथ कारोबार करते रहे. गिफ्ट निफ्टी भी करीब 90 अंक गिरकर शुरू हुआ.  इस बीच भारतीय बाजार ने कमबैक किया है.  

पेटीएम के शेयरों में गिरावट

LT Foods के शेयरों ने 8% की छलांग लगाई है. सब्सिडी कंपनी के अमेरिकी Maya Kaimal के साथ $6 मिलियन डील की खबरों ने स्टॉक में तेजी ला दी है. जबकि Paytm, MobiKwik, Pine Labs के शेयरों में 7% तक की गिरावट देखी जा रही है.  UPI पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टलने ने इन फिनटेक कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More