SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाजार का हाल बेहाल, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल...शेयर बाजार से दो दिन में किसने 'लूटे' ₹20,000 करोड़

Share Market: अक्टूबर के पहले दिन ही शेयर बाजार में भारी तबाही मची. निवेशकों के करीब लाख करोड़ रुपये खाक हो गए. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 01, 2026, 02:21 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 04:39 PM IST
Join

Share Market 1 October: सितंबर की तबाही ने अक्टूबर में भी शेयर बाजार का पीछा नहीं छोड़ा. महीने के पहले दिन ही शेयर बाजार में सूनामी आई. सेंसेक्स 1100 प्वाइंट से अधिक फिसल गया. निफ्टी 350 प्वाइंट से अधिक फिसल गया. शेयर बाजार की इस बिकवाली ने आज निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये खाक कर दिए.  शेयर बाजार में अक्टूबर के पहले दिन ही भारी बिकवाली हावी रही. सेंसक्स और निफ्टी दोनों 1.5 फीसदी से अधिक टूट गए. हालांकि सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से संभलते हुए 570 अंक टूटकर 1 अक्टूबर को 71,909.70 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 198.50 अंक फिसलकर 22,421.95 के स्तर पर आ गया.  

बाजार की तबाही ने दिया 10,18,546 करोड़ रुपये  का झटका  

शेयर बाजार में अक्टूबर के पहले दिन ही भारी बिकवाली हावी रही. सेंसक्स और निफ्टी दोनों 1.5 फीसदी से अधिक टूट गए. सेंसेक्स 71,734.08 अंक पर पहुंच गयाय  1 अक्तूबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट वैल्यू 10,18,546 करोड़ रुपये तक गिर गया.  

इन शेयरों का सबसे बुरा हाल  

बाजार में भारी गिरावट के बाद निफ्टी ऑटो में 4% से अधिक फिसला, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2% से अधिक की गिरावट आई. M&M, मारुति सुजुकी, TATA Steel, अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC, HUL, BEL के स्टॉक्स 3% से ज्यादा फिसले. L&T, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में 1 से 2% की गिरावट आई.  

बाजार में बिकवाली के पीछे कौन ?  

Foreign institutional investors यानी विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली ने बाजार में तबाही मचाई. बीते 2 दिनों ने FII ने बाजार से 2 अरब डॉलर यानी करीब 20,000 करोड़ रुपये निकाल लिए. बुधवार, 30 सितंबर को विदेशी निवेशकों ने बाजार से 10,148 करोड़ रुपये निकाले.  1 अक्टूबर, गुरुवार को 10,743 करोड़ रुपये निकाल लिए. बीते एक हफ्ते में FII का आउटफ्लो 26,000 करोड़ रुपये रहा.  

अमेरिका का डर बाजार पर हावी  

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल का नकारात्मक असर बाजार पर दिखा. 10 साल वाला यूएस बॉन्ड यील्ड बढ़कर 5.33%, 30 साल वाला यूएस बॉन्ड यील्ड 5.67% पर पहुंच गया. सरकारी बॉन्ड पर बेहतर रिटर्न मिलने से निवेशक बाजार से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं.  जिसकी वजह से बाजार में बिकवाली हावी हो जाती है. शेयर बाजार गिरने लगता है. रुपए में गिरावट का नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा है.

तेल से लेकर खेत तक टेंशन 

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ता तनाव बाजार पर निगेटिव इम्पैक्ट डाल रहा है. कच्चे तेल की बढ़ी कीमत महंगाई बढ़ा रही है. बढ़ती महंगाई ब्याज दर बढ़ाने की आशंका बढ़ाएगी, ब्याज दर बढ़ने से बाजार पर नकारात्मक असर डालेगा. वहीं कम बारिश और सूखे के डर से बाजार हिला हुआ है.  फसल प्रभावित हुई तो किसान की आमदनी पर असर होगा. खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ेगी तो लोगों की खरीदारी क्षमता गिरेगी. बारिश की चिंता धीरे-धीरे कंपनियों की बिक्री तक पहुंच जाएगी. जिसका असर कंपनियों की कमाई पर पड़ेगा. ये डर बाजार को प्रभावित कर रहा है.    

 

 


 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES