SBI Alert :अगर आपका स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में खाता है और आप अक्सर पैसे ट्रांसफर करने, बिल भुगतान करने या ऑनलाइन बैंकिंग के लिए अपने मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण है. बैंक ने बताया है कि निर्धारित मेंटेनेंस के कारण 24 अक्टूबर 2026 को कुछ डिजिटल सर्विस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. हालांकि, ये रुकावट कुछ समय के लिए ही होगी. लेकिन, अगर आपको इस दौरान पैसे भेजने हों या कोई जरूरी पेमेंट करना हो, तो दिक्कत आ सकती है. इसलिए आपको अपने ट्रांजैक्शन पहले ही पूरे कर लेना चाहिए.
SBI के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2026 को रात 1:45 बजे से 2:30 बजे (भारतीय मानक समय) तक सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी यानी मेंटेनेंस का कुल समय 45 मिनट होगा. ये समय रात का रहेगा है, जो ग्राहक अक्सर देर रात या सुबह-सुबह डिजिटल पेमेंट करते हैं. उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए. बैंक ने ये कदम एक निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के तहत उठाया है.
इस मेंटेनेंस के दौरान SBI की छह प्रमुख सर्विस अस्थायी रूप से बंद रहेंगी. इनमें UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS शामिल हैं. UPI का इस्तेमाल आमतौर पर दुकानों पर भुगतान करने, दोस्तों या परिवार को पैसे भेजने और QR कोड स्कैन करके पेमेंट करने के लिए किया जाता है. IMPS के जरिए तुरंत पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं. इस बीच, YONO और इंटरनेट बैंकिंग की मदद से ग्राहक घर बैठे ही अपने खाते से जुड़े कई काम निपटा सकते हैं.
बैंक खातों के बीच पैसे ट्रांसफर करने के लिए NEFT और RTGS का भी इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए, जो लोग इन सर्विस पर निर्भर हैं. उन्हें इस अस्थायी रुकावट के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है.
SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे मेंटेनेंस के समय 'UPI लाइट' (UPI Lite) और ATM सेवाओं का इस्तेमाल करें. उदाहरण के लिए छोटे-मोटे भुगतान के लिए 'UPI लाइट' (अगर पहले से एक्टिवेट है) का इस्तेमाल किया जा सकता है और अगर कैश की जरूरत हो, तो ATM का इस्तेमाल किया जा सकता है.
हालांकि, जरूरी पेमेंट्स के लिए सिर्फ एक ही ऑप्शन पर निर्भर रहने के बजाय, पहले से योजना बना लेना बेहतर है. अगर आपको सुबह-सुबह किसी को पैसे भेजने हैं, तो कोशिश करें कि मेंटेनेंस का काम शुरू होने से पहले ही ट्रांजैक्शन पूरा कर लें.
सबसे पहले, कोशिश करें कि कोई भी जरूरी ऑनलाइन ट्रांसफर या बिल पेमेंट रात 1:45 AM से पहले पूरा कर लें. अगर बाद में कोई पेमेंट करना हो, तो आप 2:30 AM के बाद दोबारा कोशिश कर सकते हैं. अगर मेंटेनेंस के दौरान कोई ट्रांजैक्शन अटक जाता है या आपको पेमेंट का साफ कन्फर्मेशन नहीं मिलता है, तो बार-बार उसी ट्रांजैक्शन को करने से बचें. इसके बजाय, पहले अपने खाते में ट्रांजैक्शन स्टेटस चेक कर लें, ताकि ये पक्का हो सके कि गलती से एक ही पेमेंट दो बार प्रोसेस न हो जाए. बैंक ने इस असुविधा के लिए खेद भी जताया है और ग्राहकों से सहयोग की अपील की है.