SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी से ग्रोथ को खतरा, SBI रिसर्च ने बताया-कितना इजाफा काफी?

महंगाई दर में बढ़ोतरी के बाद इस बार रेपो रेट में इजाफा होना तय माना जा रहा है. लेकिन एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट में कहा गया कि यदि आरबीआई ने 50 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया तो यह ग्रोथ के हिसाब से गलत होगा. केवल 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी ही काफी है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 24, 2026, 14:48 IST | Updated: Nov 24, 2026, 14:52 IST
Image Credit: (File Pic) दिसंबर में होने वाली एमपीसी के दौरान रेपो रेट में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है.
Join

देश में महंगाई दर के बढ़कर रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद रिजर्व बैंक की दिसंबर में होने जा रही एमपीसी में रेपो रेट में इजाफा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट में ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने की बात कही जा रही है. वहीं, कुछ में 50 बेसिस प्वाइंट के इजाफे तक की बात कही जा रही है. ब्याज दर इजाफे को लेकर एसबीआई रिसर्च की तरफ से कहा गया कि रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से दिसंबर की एमपीसी में महंगाई दर को काबू करने के लिए ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करना पर्याप्त रहेगा. इसके साथ ही रेपो रेट में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी से पूंजी की निकासी, रुपये में अस्थिरता और निश्चित रूप से आर्थिक विकास को लेकर चिंताएं पैदा हो सकती हैं.

रिपोर्ट में बताया गया कि नवंबर का महीना अमेरिकी बाजारों और उनसे जुड़े दूसरे बाजारों के लिए काफी मुश्किल रहा है, जो कई मोर्चें पर दबाव का सामना कर रहे हैं. अमेरिकी हाउसिंग मार्केट, जो परिवारों की आर्थिक कमजोरी का सबसे अहम संकेतक है उसमें कई कारणों से उभरते हुए दबाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं. एसबीआई रिपोर्ट में कहा गया कि इसमें पहला कारण मार्गेज लरेन 13.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, जबकि कंज्यूमर लोन पर ब्याज दरें 11.9 प्रतिशत के ऊंचे लेवल पर बनी हुई हैं. इससे परिवारों पर लोन चुकाने का बोझ बढ़ गया है.

नोएल टाटा के विरोध के बीच RBI की दो टूक, कहा-टाटा संस की लिस्टिंग करानी ही पड़ेगी; कंपनी को लिखी चिट्ठी

घर मालिकों के पास काफी संपत्ति जमा हो गई

दूसरा, लोन लेने की ऊंची लागत के कारण घरों का किफायती होना और उनकी डिमांड प्रभावित हो रही है. तीसरी बात, घर के मालिकों की इक्विटी जीडीपी के करीब 110 प्रतिशत के ऊंचे लेवल पर बनी है, जिससे यह साफ होता है कि मौजूदा घर मालिकों के पास काफी संपत्ति जमा हो गई है. हालांकि, इससे घरों की खरीद-बिक्री या आवाजाही में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है. इसका कारण मॉर्गेज दरों का 'लॉक-इन' होना या 'गोल्डन हैंडकफ्स' (यानी कम ब्याज दर पर बंधे रहने के कारण दूसरी जगह न जा पाना) जैसा असर है.

गोल्ड ईटीएफ में 706 मिलियन डॉलर का निवेश आया

रिपोर्ट में कहा गया, 'भविष्य को लेकर अनिश्चितता के कारण नवंबर के पहले पखवाड़े में गोल्ड ईटीएफ में रिकॉर्ड 706 मिलियन डॉलर का निवेश आया है. अक्टूबर में 657 मिलियन डॉलर की निकासी हुई थी, जो अब उलट गई है. यह स्थिति संकट के पिछले दौर की याद दिलाती है, जब इक्विटी बाजारों में मंदी के बावजूद सोने और चांदी की कीमतें गिर गई थीं, लेकिन कुछ ही महीनों में दोगुनी हो गई थीं.'

रिजर्व बैंक ने ठुकराई लोन देने वाली कंपनियों की सबसे बड़ी डिमांड, कस्टमर्स की बल्ले-बल्ले!

अमेरिकी बाजारों में मौजूदा गिरावट वाकई गंभीर है. बाजार की यह भारी गिरावट दिखाती है कि भले ही नए इनोवेशन सफल हो रहे हों, फिर भी मंदी आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, 'डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में हालिया उतार-चढ़ाव ने यह साफ कर दिया है कि भारत जैसे देश के लिए एक तय लिमिट के बाद एक्सचेंज रेट 'शॉक एब्जॉर्बर' के बजाय 'शॉक एम्पलीफायर' का काम करने लगती है.' (IANS)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES