SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नोएल टाटा के विरोध के बीच RBI की दो टूक, कहा-टाटा संस की लिस्टिंग करानी ही पड़ेगी; कंपनी को लिखी चिट्ठी

आरबीआई (RBI) ने 26 नवंबर की अहम बोर्ड मीटिंग से पहले टाटा संस को जरूरी लिस्टिंग और अपर-लेयर एनबीएफसी से जुड़े नियमों का पालन करने का सख्त आदेश दिया है. आखिर नोएल टाटा लिस्टिंग का विरोध क्यों कर रहे हैं? एन चंद्रशेखरन का इस पूरे मामले पर क्या रुख है?

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 17, 2026, 10:12 IST | Updated: Nov 17, 2026, 10:17 IST
Image Credit: (AI) टाटा ट्रस्ट्स की टाटा संस में 66 फीसदी की हिस्सेदारी है.
Join

अगर आप शेयर बाजार में थोड़ी सी भी रुचि रखते हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, टाटा ग्रुप में टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर फिर से हलचल मची हुई है. इस बार आरबीआई (RBI) ने टाटा संस से जुड़ी लिस्टिंग से किसी भी तरह की राहत देने से साफ इनकार कर दिया. रिजर्व बैंक ने टाटा संस को 16 नवंबर को भेजी चिट्ठी में साफ कहा कि कंपनी को अपर-लेयर NBFC से जुड़े नियमों का पालन करना ही होगा. इसी नियम में शेयर बाजार में लिस्टिंग होना भी शामिल है. आरबीआई की तरफ से से यह मैसेस 26 नवंबर को होने जा रही बोर्ड मीटिंग से पहले आया है.

केंद्रीय बैंक ने 16 नवंबर को टाटा संस के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर को एक चिट्ठी भेजी है. यह चिट्ठी, टाटा संस के 6 अक्टूबर के उस अनुरोध के जवाब में आई है जिसमें कंपनी ने रिजर्व बैंक से मार्गदर्शन मांगा था. आरबीआई ने अपनी चिट्ठी में कहा- टाटा संस ने यह साफ नहीं किया कि उसे किस नियम या दिशा-निर्देश पर क्लीयरिटी चाहिए. बोर्ड की पिछली चर्चाओं को देखते ऐसा लग रहा है कि यह सवाल अनिवार्य लिस्टिंग के नियम से जुड़ा हुआ है. आरबीआई की तरफ से साफ कहा गया कि कंपनी को नियमों का पालन करना होगा. यदि कोई अन्य जानकारी चाहिए तो वह पूरी जानकारी के साथ अलग से संपर्क कर सकती है.

क्यों जरूरी है टाटा संस की लिस्टिंग?

आरबीआई ने 30 सितंबर 2022 को टाटा संस को अपर-लेयर NBFC कैटेगरी में शामिल किया था. उसी समय इस विवाद की शुरुआत हुई थी. आरबीआई के नियम के अनुसार इस कैटेगरी में आने वाली कंपनी की तीन साल के अंदर शेयर बाजार में लिस्टिंग जरूरी होती है. इस हिसाब से टाटा संस को 30 सितंबर 2025 तक अपना आईपीओ शेयर बाजार में लाना था. लिस्टिंग न हो, इससे बचने के लिए टाटा संस ने अपना पूरा कर्ज चुका दिया और मार्च 2024 में कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) का रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने के लिए भी आवेदन किया. लेकिन आरबीआई ने सितंबर 2026 में इस आवेदन को खारिज कर दिया और बॉम्बे हाई कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दी.

'मुनाफे के आगे हार जाएगी इंसानियत...' टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर नोएल टाटा का बड़ा बयान

आईपीओ के पक्ष में क्यों नहीं हैं नोएल टाटा?

टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर अहम शेयरहोल्डर्स के बीच मतभेद पैदा हो गए. टाटा संस में 66 फीसदी की हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा इस नियम के खिलाफ है कि टाटा संस का आईपीओ आए. उनका मानना है कि शेयर बाजार में लिस्टिंग से ग्रुप का फोकस परोपकार से जुड़े कामों से हटकर शॉर्ट-टर्म मुनाफे पर चला जाएगा. उन्होंने कंपनी को प्राइवेट बनाए रखने के लिए रीस्ट्रक्चरिंग प्लान का भी प्रस्ताव दिया. दूसरी तरफ, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और बोर्ड रिजर्व बैंक के नियमों का पालन करते हुए आईपीओ लाने के पक्ष में हैं. कंपनी में 18 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप भी लिस्टिंग के फेवर में है.

26 नवंबर की मीटिंग पर टिकी निगाहें

आरबीआई के हालिया चिट्ठी में लिस्टिंग के लिए कोई नई डेडलाइन तय नहीं की गई है और न ही यह साफ किया गया है कि रीस्ट्रक्चरिंग से कंपनी को कोई छूट मिल सकती है या नहीं. हालांकि, आरबीआई ने यह साफ कर दिया है कि नियमों से किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा. अब सभी की निगाहें 26 नवंबर को होने वाली टाटा संसरा की बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं.

टाटा ग्रुप का विवाद और गहराया? नोएल टाटा ने मांगी बोर्ड मीटिंग की रिकॉर्डिंग, टाटा संस ने क्यों किया इनकार

नोएल टाटा क्यों कर रहे लिस्टिंग का विरोध?

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा की तरफ से टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग का विरोध करने के चार अहम कारण हैं-

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES