App

जोधपुर में हैवानियत की हदें पार! युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया 4 फीट लंबा पाइप, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान

जोधपुर में आपसी विवाद के दौरान युवक के प्राइवेट पार्ट में 4 फीट लंबा पाइप डाल दिया गया. पाइप बड़ी आंत को चीरकर पेट तक पहुंच गई. MDM हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर युवक की जान बचाई.

जोधपुर में हैवानियत की हदें पार! युवक के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया 4 फीट लंबा पाइप, डॉक्टरों ने ऐसे बचाई जान
Image Credit: MDM हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान.

जोधपुर में आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक के प्राइवेट पार्ट में करीब चार फीट लंबा पाइप डाल दिया. पाइप उसकी बड़ी आंत को चीरते हुए पेट के अंदर तक पहुंच गई और फंस गई. इससे युवक की जान खतरे में पड़ गई. उसे इलाज के लिए मथुरादास माथुर (एमडीएम) हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर उसकी जान बचाई. ऑपरेशन मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना के तहत पूरी तरह निःशुल्क किया गया.

बाथरूम जाने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, युवक का बाथरूम जाने को लेकर दूसरे युवकों से विवाद हुआ था. इसके बाद उन लोगों ने उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप डाल दिया. युवक ने मामले में किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है. पुलिस को भी शिकायत नहीं दी गई है.

बड़ी आंत को पहुंचा था नुकसान
एमडीएम हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा ने बताया कि युवक 12 नवंबर को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था. जांच के बाद तत्काल सर्जरी का फैसला लिया गया. 13 नवंबर को सर्जिकल टीम ने ऑपरेशन किया. इस दौरान आंत में चीरा (एंटेरोटॉमी) लगाकर करीब चार फीट लंबे पाइप को बाहर निकाला गया.

डॉक्टरों के अनुसार, पाइप से बड़ी आंत क्षतिग्रस्त हो गई थी. पेट के अंदर मूत्रवाहिनी (यूरेटर), महाधमनी (एओर्टा), अन्य बड़ी रक्तवाहिनियों और छोटी आंत को नुकसान पहुंचने का भी गंभीर खतरा था. इससे अधिक खून बहने, गंभीर संक्रमण और मरीज की जान जाने की आशंका थी. ऑपरेशन के दौरान जरूरी अंगों और रक्तवाहिनियों को सुरक्षित रखते हुए आंत की चोट की सर्जरी की गई. पेट के भीतर इन महत्वपूर्ण हिस्सों की स्थिति के कारण ऑपरेशन में खास सावधानी बरतनी पड़ी. चुनौती पाइप निकालने के साथ आसपास के अंगों को सुरक्षित रखने की भी थी. टीम ने पूरी सावधानी से सर्जरी की. यह अहम था. युवक अभी अस्पताल में भर्ती है.

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान
एमडीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बताया कि चिकित्सकीय दृष्टि से यह मामला चुनौतीपूर्ण था. विशेषज्ञ डॉक्टरों और पूरी टीम के समन्वित प्रयासों से युवक की जान बचाई गई.

ऑपरेशन करने वाली टीम
सर्जरी जनरल सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और यूनिट प्रभारी डॉ. दिनेश दत्त शर्मा के नेतृत्व में की गई. ऑपरेशन टीम में डॉ. दिनेश दत्त शर्मा, डॉ. पारंग आसेरी, डॉ. प्रगेश, डॉ. सुची तांबी और डॉ. उमेश कुमार शामिल रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More