SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

25 साल बाद रिटायरमेंट का है प्लान? NPS, ईपीएफ या फिर दोनों, निवेश के लिए क्या बेहतर?

रिटायरमेंट की प्लानिंग के लिए सरकार की तरफ से एनपीएस को बढ़ावा दिया जा रहा है. आप भी यदि आज से ही अपने रिटायरमेंट को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एनपीएस में निवेश सही रहेगा या फिर ईपीएफ में? क्या रहेगा सही फैसला, आइए जानते हैं-

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 15, 2026, 14:01 IST | Updated: Nov 15, 2026, 14:04 IST
Image Credit: (File Photo) रिस्क लेने से बचने वाले निवेशकों के बीच ईपीएफ को काफी पसंद किया जाता है.
Join

यदि आप अगले 25 साल में रिटायर होने का प्लान कर रहे हैं तो आपको अपने रिटायरमेंट कॉर्पस पर अभी से फोकस करना होगा. रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) दोनों ही बेहतर ऑप्शन हैं. हालांकि, निवेशकों के मन में अक्सर यही सवाल रहता है कि बेहतर रिटर्न और सुरक्षित भविष्य के लिए दोनों में से किसे चुना जाए. फाइनेंशियल मामलों से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस सवाल का जवाब किसी एक ऑप्शन में नहीं, बल्कि दोनों के बैलेंस्ड यूज में छिपा हो सकता है.

ईपीएफ संगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए भरोसेमंद और ज्यादा सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माना जाता है. इसमें कर्मचारी और एम्पलॉयर दोनों का कॉन्ट्रीब्यूशन होता है. इस पर सरकार की तरफ से तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है. ईपीएफ की सबसे बड़ी विशेषता स्थिरता और अपेक्षाकृत कम रिस्क माना जाता है. यही कारण है कि रिस्क लेने से बचने वाले निवेशकों के बीच ईपीएफ को काफी पसंद किया जाता है. हालांकि, इसकी एक लिमिट यह भी है कि इसमें शेयर बाजार से जुड़ी तेज ग्रोथ का फायदा मिलता रहता है.

लॉन्ग टर्म में मिलेगा उतार-चढ़ाव का फायदा!

अब बात यदि एनपीएस की करें तो यह पूरी तरह अलग मॉडल पर काम करता है. इसमें निवेश की राशि को इक्विटी, कॉरपोरेट बॉन्ड और सरकारी बॉन्ड जैसे मार्केट बेस्ड साधनों में लगाया जाता है. इसलिए लॉन्गटर्म में इसमें बेहतर रिटर्न की संभावना रहती है. खासकर 20 से 25 साल या उससे ज्यादा समय का निवेश करने वाले निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव का फायदा मिल सकता है. हालांकि, एनपीएस का रिटर्न निश्चित हीं होता और इसमें बाजार की परिस्थितियों के अनुसार उतार-चढ़ाव आता रहता है. जानकारों का कहना है यदि किसी शख्स के पास 25 साल तक इन्वेस्टमेंट का समय है तो स्थिरता या केवल ग्रोथ पर ध्यान देने के बजाय दोनों के बीच बैलेंस बनाना ज्यादा समझदारी हो सकती है.

ईपीएफ के साथ एनपीएस में निवेश अच्छा ऑप्शन

जानकारों ने बताया कि ऐसे निवेशक ईपीएफ को अपने रिटायरमेंट फंड का मजबूत और सुरक्षित बेस बना सकते हैं, जबकि एनपीएस के जरिये अतिरिक्त ग्रोथ की संभावना जोड़ सकते हैं. उदाहरण के लिए एक सैलरीड कर्मचारी अपनी रेगुलर ईपीएफ कटौती को जारी रखते हुए हर महीने एनपीएस में भी एक्स्ट्रा निवेश कर सकता है. ऐसा करने से उसका रिटायरमेंट फंड केवल एक साधन पर डिपेंड नहीं रहेगा और रिस्क बेहतर तरीके से मैनेज हो सकेगा. ईपीएफ आपके निवेश की सिक्योरिटी और स्थिर रिटर्न देता है. वहीं, एनपीएस लॉन्ग टर्म में बाजार से जुड़ी ग्रोथ का मौका देता है.

धड़ल्ले से गोल्ड लोन ले रहे Gen Z, 22.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा; NPA से बढ़ रही टेंशन

फाइनेंशियल एक्सपर्ट के अनुसार किसी भी तरह के निवेश से पहले अंतिम फैसला किसी शख्स की आमदनी, उम्र, रिस्क लेने की कैपेसिटी और उसके फाइनेंशियल टारगेट पर निर्भर करता है. यदि किसी निवेशक की प्रियोरिटी पैसे की सुरक्षा है तो ईपीएफ बेहतर शुरुआती विकल्प हो सकता है. यदि वह लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहा है और बाजार के उतार-चढ़ाव को सहन कर सकता है तो एनपीएस उसके पोर्टफोलियो में अहम भूमिका निभा सकता है. (इनपुट IANS)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES