SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

₹52878 करोड़ में बिक गया 62 साल पुराना बैंक, कौन है नया मालिक, खाताधारकों पर क्या होगा असर?

IDBI Bank: केंद्रीय कैबिनेट ने आईडीबीआई बैंक के 60 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है. सरकार के फैसले के बाद कनाडाई कंपनी के हाथों में ये बैंक चला गया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 14, 2026, 05:42 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 05:03 PM IST
Join

IDBI Bank:  भारत सरकार ने एक और बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचकर उसे विदेशी कंपनी के हाथों में सौंप दिया है. आज कैबिनेट ने IDBI बैंक की स्ट्रैटेजिक रिस्ट्रक्चरिंग के फैसले को मंजूरी दे दी. 14 अक्टूबर को केंद्रिय कैबिनेट ने IDBI के नए खरीदार के नाम पर मुहर लगा दी. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद ये एयर इंडिया के बाद भारत सरकार का दूसरा सबसे बड़ा विनिवेश है.  

सरकार ने IDBI बैंक में बेची बड़ी हिस्सेदारी

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने बैंक की 60.72 फीसदी की हिस्सेदारी बेचने के फैसले पर मुहर लगा दी. सरकार ने फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के हाथों बैंक की ये हिस्सेदारी बेच दी है. ये सौदा 52878 करोड़ रुपये में हुई है.  हालांकि सरकार ने 3 साल तक बैंक का नाम नहीं बदलने की शर्त रखी है. मतलब फिलहाल फेयरफैक्स IDBI बैंक का नाम नहीं बदल पाएगा.

कौन होगा IDBI बैंक का नया मालिक ?

सरकार और LIC बैंक में अपनी 60.72% हिस्सेदारी बेचेंगे, जिसे कनाडाई अरबपति प्रेम वत्स की कंपनी 'फेयरफैक्स' खरीद रही है.   इस डील के बाद सरकार और एलआईसी की हिस्सेदारी घटकर सिर्फ 34 फीसदी रह जाएगी.  जिसमें से केंद्र सरकार के पास 15 फीसदी और बीमा कंपनी LIC के पास 19 फीसदी का शेयर होगा. जबकि अन्य के पास 5.28 फीसदी की हिस्सेदारी होगी. फेयरफैक्स के पास सबसे ज्यादा 60.72 फीसदी शेयर हैं और वो बैंक का सबसे बड़ा हिस्सेदार बन गया है.  
IDBI बैंक में किसकी कितनी हिस्सेदारी?  


कैसे कनाडाई कंपनी को मिली डील  

बैंक को बेचने के लिए लंबे वक्त से प्रोसेस चल रहा था. 7 अक्टूबर 2022 से ही सरकार अपनी हिस्सेदारी कम करने की कोशिशों में लगी हुई थी. शुरुआत में 5 बड़ी कंपनियों ने बैंक को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई. पेपर जांच के बाद रेस में सिर्फ 4 कंपनियां रह गई.  कनाडाई कंपनी फेयरफैक्स ने सरकार के तय मूल्य से अधिक शेयर की कीमत लगाकर डील में अपनी बढ़त बना ली.  
 

बैंक की हिस्सेदारी बिकने से खाताधारकों पर क्या असर होगा ?

बैंक की हिस्सेदारी बिकने और सरकारी से प्राइवेट बनने के बाद उन लोगों के मन में सवाल है कि जिनका खाता इस बैंक में है. जिनका खाता इस बैंक में है, उनका क्या होगा? जिन्होंने इस बैंक से लोन लिया है, उन पर क्या असर होगा? बता दें कि बैंक के खाताधारकों पर इस डील का कोई असर नहीं होने वाला है. आपका पैसा, आपकी FD पूरी तरह सुरक्षित है.बैंक से लिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ब्याज दरों में भी कोई बदलाव नहीं होगा. यानी आपके लेनदेन पर इस डील को असर नहीं होगा. इस खबर के आने के बाद IDBI बैंक के शेयर रॉकेट बन गए. शेयर 82 रुपये से चढ़कर 90 रुपये से पार पहुंच गया.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES