)
Gold Rate: क्या सोना अपनी चमक खो रहा है? क्या सोने की सेफ हेवन वाली छवि कमजोर हो रही है? क्या सोने से लोगों को मोहभंग हो रहा है? साल 2025 में महंगाई का रिकॉर्ड तोड़ने वाला सोना साल 2026 में क्यों हांफ रहा है?
सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है. साल 2026 के शुरुआत में 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई को छूने के बाद सोना गिरता ही जा रहा है. जिस तरह से मौजूदा जियोपॉलिटिकल हालात बन रहे हैं, सोना पर सिर्फ दबाव ही नहीं बढ़ा है, बल्कि सोने की सुरक्षित निवेश वाली छवि को भी बड़ा झटका लहा है.
5 अक्टूबर 2026 में सोने की कीमत में इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में फिर से लुढ़का. कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 4,163.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. MCX पर सोना 400 रुपये से अधिक गिरकर 1,49,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना 1400 रुपये से अधिक फिसला. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने का भाव कुछ इस तरह से रहा है...

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 10 ग्राम सोने के भाव 1.25 लाख रुपये तक गिर सकता है. जिस तरह से अमेरिका में रोजगार के कमजोर आंकड़े, बढ़ती ब्याज दर और डॉलर की चाल है, सोने की कीमत में आने वाले दिनों में गिरावट देखने को मिल सकती है. सिर्फ बीते हफ्ते गोल्ड में 3% तक की गिरावट दर्ज हुई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना जनवरी के रिकॉर्ड $5,595 प्रति औंस से 26% तक नीचे फिसल चुका है. भारत में जनवरी से लेकर अब तक सोने की कीमत में 23% की गिरावट आ चुकी है.
सोने की कीमत में गिरावट के पीछे कई फैक्टर्स हैं. अमेरिका के कमजोर रोजगार के आंकड़े सोने को संभलने नहीं दे रहे हैं. अमेरिकी श्रम मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में अमेरिका में सिर्फ 29 हजार नौकरियां जुड़ीं. बेरोजगारी डर बढ़कर 4.2% पर पहुंच गया है, कमजोर रोजगार के आंकड़े ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ाते हैं, जिससे सोने को सहारा मिलता है, लेकिन इस बार सोना उल्टी चाल चल रहा है. दरअसल अर्थव्यवस्था की सुस्ती और ऊंची बॉन्ड यील्ड ऊपर से महंगाई का बढ़ता दबाव सोने में निवेश का आकर्षण कमजोर हो रहा है, जिससे कीमत पर प्रेशर बढ़ रहा है. कमजोर रोजगार के आंकड़े के साथ अक्टूबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना कम हुई है, लेकिन आगे आने वाले महीनों में ब्याज दर में बढ़ोतरी की आशंका तेज है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक मौजूदा स्थिति में सोने की कीमत 1.25 लाख रुपये तक गिरना संभव तो है, लेकिन इसकी संभावना कम है. Mirae Asset Sharekhan के कमोडिटी एक्सपोर्ट प्रवीण सिंह के मुताबिक सोने को पहले $3,930–4,000 पर सपोर्ट मिल सकता है. अगर सोना इससे नीचे फिसला, तो अगला सपोर्ट जोन $3,600–3,750 का हो सकता है. यानी भारत में सोने की कीमत 1.34 लाख रुपये/10 ग्राम तक आ सकता है. इसके बाद भी अगर अमेरिकी यील्ड और महंगाई उम्मीद से काफी ज्यादा बढ़ें, तो सोना 1.25 लाख रुपये पर पहुंच सकता है.
सोने को लेकर अमेरिका से आई रिपोर्ट और चिंता बढ़ा रही है. बैंक ऑफ अमेरिका (BofA Gold Price Outlook) ने अपनी रिपोर्ट में सोने की कीमतों को लेकर अनुमान लगाया है. बैंक का कहना है कि चालू साल की चौथी तिमाही में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे फिसल सकती है. अमेरिकी बैंक ने कीमत करीब 3,750 डॉलर प्रति औंस तक गिरने की आशंका जताई है. भारतीय करेंसी में ये कीमत 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकती है.