App

Investment Rules: पहली सैलरी आते ही करें ये 5 काम! 30 की उम्र से पहले ही आपको मिल जाएगी फाइनेंशियल फ्रीडम

50-30-20 Investment Rule: अगर आप 20 से 30 साल की उम्र में ही अपने पैसों का सही से मैनेजमेंट करें और 50-30-20 का रूल फॉलो करें तो यह आदत आपको जिंदगीभर आगे रखती है. इसके जरिये आप इमरजेंसी फंड के अलावा कर्ज से भी बचे रहते हैं.

Investment Rules: पहली सैलरी आते ही करें ये 5 काम! 30 की उम्र से पहले ही आपको मिल जाएगी फाइनेंशियल फ्रीडम

How To Investment in Early Age: भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती लाइफस्टाइल के बीच 20 से 30 साल के बीच की उम्र बहुत ही अहम होती है. यही वह उम्र होती है जब आपका करियर एक दिशा तय करने की तरफ से बढ़ता है. इस उम्र में आप जिस तरफ बढ़ गए, वहीं दिशा आपका इंतजार कर रही होती है. लेकिन जरूरी यह है कि उम्र के इस पड़ाव और रोजगार के शुरुआती दौर में आप एक-एक कदम पूरे सोच विचार के साथ रखें. 20 से 30 साल की उम्र के बीच आपकी कमाई और खर्च दोनों धीरे-धीरे बढ़ते हैं. इस समय पैसा कमाने के साथ ही आपके पैसे का सही जगह निवेश किया जाना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए आप भी कुछ निम्नलिखित रूल्स को ध्यान में रखकर अपने फाइनेंशियल फ्यूचर को सिक्योर कर सकते हैं.

50-30-20 का आसान नियम

अपने हर महीने के खर्च और फाइनेंशियल लिक्विडिटी को संभालने का सबसे बढ़िया तरीका 50-30-20 का नियम है. इसके तहत आपको अपनी इनकम का 50% हिस्सा जरूरी चीजों जैसे खाना, बिल और कमरे के किराये आदि में लगाना चाहिए. इसके बाद 30% हिस्सा अपनी इच्छा जैसे आउटिंग, शॉपिंग और मनोरंजन आदि पर खर्च करना चाहिए. बचा हुआ 20% हिस्सा सीधे सेविंग और इन्वेस्टमेंट किया जाना चाहिए. जरूरी यह है कि आप खर्च करने से पहले सेविंग करने की सोच डेवलप करें.

3 से 6 महीने का इमरजेंसी फंड

अचानक परिवार या आप पर आने वाले किसी भी आर्थिक संकट से बचने के लिए आपके पास 3 से 6 महीने के खर्च के बराबर इमरजेंसी फंड होना जरूरी है. यह फंड आपको महंगे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड के भारी-भरकम कर्ज से बचाता है. बीमारी या घर के अचानक आने वाले काम में यह फंड आपके मजबूत सुरक्षा कवच का काम करता है.

कम उम्र में शुरू करना चाहिए निवेश

आपका सैलरी छोटी हो बड़ी...आपको अपनी पहली सैलरी से ही निवेश की आदत बनानी चाहिए. इसके लिए कभी भी बड़ी सैलरी मिलने का इंतजार नहीं करना चाहिए. छोटी-छोटी रकम से शुरू किया गया एक दिन बड़ा हो जाता है और आपको पता भी नहीं चलता. यदि आपने शुरू में ही निवेश करने की आदत बना ली तो यह आपके परिवार के लिए बहुत अच्छी है. जैसे-जैसे आपकी इनकम बढ़े, निवेश की राशि धीरे-धीरे बढ़ाते जाएं. कम उम्र में निवेश शुरू करने से आपको सही आदत पड़ती है और लंबे समय तक बने रहने से कंपाउंडिंग का पूरा फायदा मिलता है.

महंगे ब्याज वाले लोन से बचें

20 की उम्र में क्रेडिट कार्ड के बिल और महंगे पर्सनल लोन का कर्ज आपकी भविष्य की बचत को निगल सकता है. इस तरह का कर्ज यदि आप लेते हैं तो आपको भारी ब्याज चुकाना पड़ता है. इसे आप एक समय तक तो बर्दाश्त कर सकते हैं लेकिन उसके बाद यह आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर बना देता है. इसलिए हमेशा क्रेडिट कार्ड बिल और लोन की किश्त का पूरा भुगतान समय पर करना चाहिए. यदि आपको कभी पैसे की जरूरत भी पड़ रही हो तो यह ध्यान करना चाहिए कि कैसे कम से कम ब्याज वाला लोन लिया जा सके.

हर सैलरी आने पर करें यह काम

हर महीने की 30 तारीख को जब सैलरी आपके अकाउंट में क्रेडिट हो तो उसे खर्च करने से पहले एकदम खर्च की जाने वाली राश, जरूरी खर्च, सेविंग और निवेश के अलग-अलग हिस्सों में बांट दें. आप खुद से पहले भुगतान करने का नियम भी फॉलो कर सकते हैं. इसमें खर्च शुरू करने से पहले ही सेविंग का पैसा अलग किया जा सकता है. इस तरह निवेश की गई रकम आपको जिंदगीभर आर्थिक मजबूती का अहसास कराती है.

20 की उम्र में आपका मकसद रातों-रात अमीर बनना नहीं, बल्कि पैसों की सही तरीके से सेविंग पर होना चाहिए. शुरुआत में आपको छोटी-छोटी रकम से शुरू करना चाहिए. इसके बाद आपकी जैसे-जैसे कमाई बढ़े तो आप उसी रेश्यो में सेविंग करते रहें. आप जितनी जल्दी सेविंग के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. आपका पैसा आपके लिए उतना ही ज्यादा काम आएगा.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More