SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इकोनॉमी की रफ्तार रहेगी बरकरार! S&P ग्लोबल ने GDP ग्रोथ का अनुमान 7% पर रखा कायम, महंगाई को बताया जोखिम

S&P ग्लोबल के मुताबिक, भारत की GDP ग्रोथ वित्त वर्ष 2026-27 और 2027-28 में 7% रहने का अनुमान है. मजबूत निर्यात, सरकारी निवेश और घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा मिलेगा.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 23, 2026, 16:04 IST | Updated: Nov 23, 2026, 16:16 IST
Image Credit: महंगाई, मौसम और वैश्विक परिस्थितियां विकास के लिए जोखिम बनी हुई हैं। AI
Join

Indian Economy: एसएंडपी ग्लोबल ने सोमवार को कहा कि भारत की विकास दर वित्त वर्ष 27 और वित्त वर्ष 28 में 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. इसे मजबूत निर्यात, सार्वजनिक निवेश और बढ़ते उपभोग का फायदा मिलेगा. हालांकि, महंगाई और मौसम संबंधी कारक अर्थव्यवस्था के विकास के लिए जोखिम बने हुए हैं.

एसएंडपी ग्लोबल ने अपनी 'इकोनॉमिक आउलुट एशिया-पैसिफिक क्यू1 2027' रिपोर्ट में कहा कि जून और सितंबर तिमाहियों के दौरान भारत की विकास दर को मजबूत वस्तु निर्यात, सरकार के नेतृत्व वाले निवेश खर्च और घरेलू मांग से समर्थन मिला, जिसमें क्रेडिट ग्रोथ का भी अहम योगदान रहा.

 'भारत की जीडीपी विकास दर 7 प्रतिशत रहेगी'

इसमें कहा गया, 'हमें उम्मीद है कि मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष और उसके अगले वित्त वर्ष, दोनों में भारत की जीडीपी विकास दर 7 प्रतिशत रहेगी.'

रेटिंग एजेंसी ने बताया कि जून और सितंबर की तिमाहियों में विकास को वस्तुओं के मजबूत निर्यात, सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश और घरेलू खपत से बढ़ावा मिला. घरेलू खपत में तेजी का एक बड़ा कारण क्रेडिट (उधार) में हुई अच्छी वृद्धि रही.

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत के निर्यात प्रदर्शन को न केवल वस्तुओं की ऊंची कीमतों से फायदा मिला है, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की बढ़ती भागीदारी से भी मदद मिली है.

इलेक्ट्रॉनिक्स, इंजीनियरिंग के सामान और केमिकल जैसे क्षेत्रों ने विशेष रूप से मजबूती दिखाई है, क्योंकि भारत अपने व्यापारिक संबंधों में विविधता ला रहा है और मैन्युफैक्चरिंग के दायरे का विस्तार कर रहा है.

ये भी पढ़ें : 'मदर ऑफ ऑल डील्स' पर मुहर लगाने की तैयारी! 16 दिसंबर को भारत-EU के बीच हो सकता है ऐतिहासिक ट्रेड एग्रीमेंट

चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर औसतन 5.3 प्रतिशत रहेगी

एजेंसी का अनुमान है कि मार्च 2027 में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में महंगाई दर औसतन 5.3 प्रतिशत रहेगी, जिसमें इसके और बढ़ने का जोखिम भी बना हुआ है. इसके चलते एसएंडपी ग्लोबल को उम्मीद है कि भारतीय रिजर्व बैंक दिसंबर में पॉलिसी दरों में 25 आधार अंक की और बढ़ोतरी करेगा. साथ ही, कहा कि 2027 की शुरुआत में दरों में एक और बढ़ोतरी होने की संभावना भी बढ़ गई है.

अगले वित्त वर्ष को लेकर एजेंसी ने कहा कि मार्च 2028 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में महंगाई दर कम होकर 4.7 प्रतिशत पर आ जाएगी. हालांकि, चेतावनी दी है कि मौसम की स्थिति, वस्तुओं की कीमतें और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रम ऐसे महत्वपूर्ण कारक होंगे जो भविष्य के परिदृश्य को तय करेंगे.

(IANS के इनपुट के साथ)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES