SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UPI के बाद अब अपने ही बैंक खाते से कैश निकालने-जमा करने पर बढ़ी फीस, 3 बार फ्री फिर ₹4 प्रति हजार

Bank Transation Charge: बैंक से कैश निकालने-जमा करने पर पहले से ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी. 1 दिसंबर से आईसीआईसीआई ने फ्री लिमिट के बाद ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ा दिया है.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 22, 2026, 03:10 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 03:24 PM IST
Image Credit: icici bank cash transaction rules
Join

ICICI Bank New Charges 2026 : महंगाई की मार सिर्फ आपके किचन या तेल और गैस पर नहीं पड़ी है, बल्कि बैंक में रखे अपनी सेविंग भी इस महंगाई से जूझ रही है. UPI से पेमेंट करने पर लगने वाली MDR चार्ज के बाद अब बैंक में रखे अपने पैसे को निकालने के लिए भी आपको पहले से ज्यादा फीस चुकानी पड़ेगी.  ICICI बैंक ने अपने खाताधारकों को बड़ा झटका दिया है.  

ICICI बैंक ने दिया झटका, खाते से पैसा निकालना भी अब महंगा  

ICICI बैंक ने सेविंग अकाउंट से जुड़े कुछ कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव करने का फैसला किया है. 1 दिसंबर 2026 से आईसीआईसीआई बैंक ने सेविंग अकाउंट पर लगने वाले कई चार्जेज को बढ़ा दिया है. खाताधारकों को हर महीने कैश जमा करने और निकालने के लिए पहले से ज्यादा फीस चुकानी होगी. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक ने चार्ज को रिवाइज कर दिया है.  

1 दिसंबर से ICICI  बैंक खाताधारकों के लिए क्या बदलने वाला है ?  

ICICI बैंक ने कैश ट्रांजैक्शन पर लगने वाला चार्ज को 3.50 रुपए से बढ़ाकर 4 रुपए कर दिया गया है. फ्री लिमिट खत्म होने के बाद 1000 रुपये से अधिक कैश निकालने पर अब आपको 4 रुपये की फीस चुकानी होगी.  पहले फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैंक खाते से 1000 रुपये निकालने पर 3.50 रुपये चार्ज लगता था, अब उसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया गया है.

कितनी है फ्री लिमिट

1 दिसंबर से क्या बदल जाएगा

इसे उदाहरण से समझते हैं. मान लेते हैं कि 1 दिसंबर के बाद आप अपने ICICI बैंक के खाते से 1.01 लाख रुपये कैश निकालते हैं. चूंकि 1 लाख रुपये तक की लिमिट फ्री है, उसके बाद 1000 रुपये पर आपको 4 रुपये या अधिकतम 150 रुपये में से जो बड़ा होगा, वो फीस चुकानी होगी.  

किन सेविंग अकाउंट पर बढ़ा है ट्रांजैक्शन चार्ज

ICICI बैंक  ने ब्रांच जाकर या कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए कैश जमा करने या निकालने पर ये चार्ज बढ़ाया है. यानी जो खाताधारक बड़े अमाउंट में कैश निकालते या जमा करते हैं, उनपर इस चार्ज का असर होगा. जो फ्री लिमिट के भीतर लेनेदेन करते हैं, वो बैंक की बढ़ी फीस से बचे रहेंगे.

ICICI बैंक FD पर ब्याज दर  

ICICI बैंक ने FD पर ब्याज दर में भी बदलाव किया है. बैंक 3 साल से 5 साल के एफडी पर 6.50% का ब्याज ऑफर कर रहा है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह ब्याज दर  7.10% है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES