HDFC बैंक का झटका! MCLR में इजाफे से लोन लेना महंगा, आपकी EMI पर क्या होगा असर?
देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी से MCLR दर में 5 से 15 bps तक की बढ़ोतरी की है. नई MCLR दर को 7 नवंबर से लागू कर दिया गया है. इसका आपकी ईएमआई पर क्या असर होगा? आइए जानते हैं-
अगर आपने देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) से किसी भी तरह का लोन ले रखा है तो यह खबर आपसे जुड़ी है. एचडीएफसी बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 5 से 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया है. नई ब्याज दर को 7 नवंबर से लागू कर दिया गया है. ब्याज दर में बदलाव के बाद HDFC का एमसीएलआर 7.85% से लेकर 8.70% के दायरे में पहुंच गया है. यह पहले 7.75% से 8.55% तक था. हाल ही में 7 अक्टूबर 2026 को आरबीआई की तरफ से रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 5.25% से 5.50% कर दिया गया था. इसके बाद बैंक ने अपनी फंडिंग कॉस्ट बढ़ने पर यह कदम उठाया है.
किस टेन्योर पर कितनी बढ़ोतरी
एचडीएफसी की तरफ से सभी सात टेन्योर वाले एमसीएलआर में इजाफा किया गया है. लॉन्ग टर्म वाले लोन जैसे छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल के एमसीएलआर में सबसे ज्यादा 15 बेसिस प्वाइंट का इजाफा किया गया है.
- ओवरनाइट MCLR बढ़कर 7.85% के लेवल पर पहुंच गया.
- एक से 3 महीने के MCLR टेन्योर की दर में भी बैंक ने बढ़ोतरी की है.
- एक साल वाला MCLR, 15 bps बढ़कर 8.70% के करीब पहुंच गया.
- दो से 3 साल वाला MCLR भी 15 bps बढ़ गया है.
क्या होता है MCLR?
एमसीएलआर (MCLR) वह न्यूनतम ब्याज दर होती है जिससे से कम पर कोई भी बैंक किसी कस्टमर को लोन नहीं दे सकता. इसे आरबीआई की तरफ से साल 2016 में पेश किया गया था ताकि दरों में बदलाव का फायदा या नुकसान पारदर्शी तरीके से ग्राहकों तक पहुंचे. आप जब किसी भी बैंक से MCLR लिंक्ड लोन लेते हैं तो आपकी ब्याज दर बैंक के तात्कालिक MCLR और उस पर तय स्प्रेड (मार्कअप) से जुड़ जाती है. बैंक जब भी MCLR में इजाफा करता है तो इसका असर आपके लोन की ब्याज दर पर देखा जाता है.
आम आदमी को झटका, RBI फिर बढ़ाएगा रेपो रेट! महंगाई दर को लेकर SBI ने किया अलर्ट
लोन EMI पर कितना होगा असर?
MCLR में इजाफे का मतलब यह नहीं है कि कल सुबह से ही आपके लोन की ईएमआई बढ़ जाएगी. इसका असर आपके लोन एग्रीमेंट में मेंशन 'रीसेट डेट' पर डिपेंड करता है. यदि आपका होम लोन एक साल के MCLR से जुड़ा है तो जब भी आपके लोन की अगली एनुअल रीसेट डेट आएगी, तब नई ब्याज दर को लागू किया जाएगा. यदि लागू MCLR 15 बेसिस प्वाइंट बढ़ता है तो आपकी ब्याज दर भी 0.15% बढ़ जाएगी. इसके बाद बैंक या तो आपकी हर महीने की EMI में इजाफा कर देगा या आपके लोन टेन्योर को बढ़ा देगा. इसलिए आप अपने लोन एग्रीमेंट को चेक कर लें.