भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी, 20 से बढ़ाकर 49% करने का प्लान; RBI भी है रेडी

सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी, 20 से बढ़ाकर 49% करने का प्लान; RBI भी है रेडी

सरकारी बैंकों में यदि विदेश निवेश बढ़ाने को मंजूरी मिलती है तो इससे देश के आम आदमी से लेकर इंडस्ट्रीज तक को फायदा होगा. आरबीआई की तरफ से एफडीआई लिमिट बढ़ाने पर सहमति जताई गई है.

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 21, 2026, 03:07 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 03:13 PM IST
joinshare
सरकारी बैंकों में विदेशी निवेश बढ़ाने की तैयारी, 20 से बढ़ाकर 49% करने का प्लान; RBI भी है रेडी
Image Credit: अभी सबसे ज्यादा एफडीआई SBI में करीब 11 प्रतिशत है. (File Pic)

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

केंद्र सरकार की तरफ से पब्लिक सेक्टर के बैंकों में विदेशी निवेश (FDI) की लिमिट बढ़ाने का विचार किया जा रहा है. मौजदूा समय में यह लिमिट 20 प्रतिशत है, लेकिन आने वाले समय में यह बढ़कर 49 प्रतिशत तक हो सकती है. अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसको लेकर वित्त मंत्रालय ने एक कैबिनेट नोट तैयार किया है और इस पर दूसरे मंत्रालयों की राय मांगी है. बताया जा रहा है कि सरकार के इस प्रस्ताव पर रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से सहमति जताई गई है. आरबीआई ने हाल ही में सरकार को चिट्ठी लिखकर सरकारी बैंकों में एफडीआई की लिमिट को बढ़ाने पर विचार करने की सिफारिश की है.

फिलहाल प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में एफडीआई की लिमिट 74 प्रतिशत है, जबकि पीएसयू बैंकों में यह लिमिट 20 प्रतिशत तक सीमित है. देश के 12 सरकारी बैंकों में एसबीआई में सबसे ज्यादा 11.07 प्रतिशत का विदेशी निवेश है. इसके बाद केनरा बैंक में 10.55 प्रतिशत एफडीआई (FDI) की हिस्सेदारी है. हालांकि, इसको लेकर अब तक वित्त मंत्रालय या आरबीआई की तरफ से किसी तरह का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है. ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच देश में एफडीआई (FDI) का प्रवाह मजबूत बना हुआ है.

फाइनेंशियल ईयर 2027 में बढ़ा निवेश

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) के आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एफडीआई प्रवाह 6 प्रतिशत बढ़कर 19.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में यह 18.62 अरब डॉलर था. मंथली बेस पर अप्रैल में एफडीआई करीब दोगुना होकर 12.1 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले इसी महीने 6.6 अरब डॉलर था. इसके बाद मई में इसमें गिरावट आई और यह घटकर 2.8 अरब डॉलर रह गया. जून में इसमें फिर से बढ़त देखी गई और यह 4.91 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

सर्विस सेक्टर में सबसे ज्यादा विदेशी निवेश

अलग-अलग सेक्टर की बात करें तो सर्विस सेक्टर ने सबसे ज्यादा 7.04 अरब डॉलर का निवेश आकर्षित किया. इसके बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2.84 अरब डॉलर, बिजनेस सेक्टर में 1.92 अरब डॉलर, नॉन-कनवेंशनल एनर्जी में 1.24 अरब डॉलर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में 62.2 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट आया. कुल एफडीआई अप्रैल-जून 2026-27 तिमाही के दौरान करीब 22 प्रतिशत बढ़कर 30.65 अरब डॉलर पर पहुंच गया. तमिलनाडु सबसे ज्यादा FDI के साथ 5.95 अरब डॉलर पर पहुंच गया. इसके बाद महाराष्ट्र में 4.22 अरब डॉलर, दिल्ली में 2.67 अरब डॉलर, कर्नाटक में 2.11 अरब डॉलर और गुजरात में 1.3 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया.

एफडीआई बढ़ने से क्या फायदा होगा?

सरकारी बैंकों में एफडीआई बढ़ने से विदेशी पूंजी का बड़ा सहारा मिलेगा. इससे बैंकों का कैपिटल बेस मजबूत होगा और आम आदमी, किसानों और इंडस्ट्रीज को आसानी से लोन मिल सकेगा. इसके अलावा विदेशी निवेश आने से बैंकों में आधुनिक तकनी और बेहतर साइबर सिक्योरिटी सिस्टम आएगा. इससे डिजिटल बैंकिंग सर्विस पहले से तेज और सिक्योर होगी. विदेशी निवेश बढ़ने से एनपीए का प्रेशर कम होगा. मजबूत बैंक देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े प्रोजेक्ट्स को आसानी से फंड कर सकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
RBI