सोना ₹35000 फिसला, तो चांदी ₹2.19 लाख सस्ती...करवा चौथ पर गोल्ड ज्वैलरी गिफ्ट करने का गोल्डन मौका, चेक करें 10 ग्राम सोने का दाम
Gold Rate Today: करवाचौथ पर सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है. सोना अपने पीक से 35000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. चांदी में इस साल अब तक 2.19 लाख रुपये तक की गिरावट आ चुकी है.
Gold Rate: करवाचौथ पर पत्नी को अगर सोने की ज्वैलरी गिफ्ट करना चाहते हैं , तो इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा. सोने की कीमत में गिरावट आपको कम बजट में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का मौका मिल सकता है. आज, 29 अक्टूबर को फिर से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई है. इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव गिरे हैं.
आज सोने की कीमत में गिरावट
सोने की कीमत में गुरुवार को फिर से गिरावट लौटी है.सर्राफा बाजार में गोल्ड के दाम गिरकर 1.42 लाख रुपये के करीब पहुंच चुके हैं. इंटरनेशनल मार्केट में फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दर पर फैसले का असर दिखा. ब्याज दर में कोई कटौती नहीं की गई, जिसके चलते गोल्ड पर दबाव देखने को मिला है. चांदी के भाव में भी 4000 रुपये तक की गिरावट आई.
सोने-चांदी का आज का भाव क्या है
इंटरनेशनल मार्केट में सोना आज 35 डॉलर के करीब लुढ़का और कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 4033 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. MCX पर 10 ग्राम गोल्ड का भाव 240 रुपये की गिरावट के साथ 143450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. घरेलू बाजार की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट वाले सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं...
- 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 142144 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज 130204 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना 106608 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 14 कैरेट शुद्धता वाला गोल्ड 83154 रुपये प्रति 10 ग्राम
- चांदी की कीमत आज 190497 रुपये प्रति किलोग्राम पर है.
कितना सस्ता बिक रहा है सोना
अगर सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई से करें तो 29 जनवरी को 1.79 लाख रुपये पर बिकने वाला गोल्ड आज 1.42 लाख रुपये में बिक रहा है . मतलब सोना जनवरी के बाद से अब तक 35000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. चांदी 29 जनवरी को 3.89 लाख रुपये बिक रही थी, जो आज 1.90 लाख रुपये पर पहुंच चुकी है. यानी चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 2.19 लाख रुपये तक गिर चुकी है. ऐसे में अगर सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है.
पढ़ें- 2400 टन सोना भरने के बाद चीन में मची गोल्ड की लूट! सर्राफा बाजार में सब्जी मंडी जैसा नजारा
डिस्क्लेमर: Zee न्यूज आपको सोने-चांदी या शेयर में निवेश की सलाह नहीं देता है. निवेश से पहले आपको सेबी रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लेनी चाहिए.