Gold-Silver Price: सोना में 9000 और चांदी में 15000 रुपये की गिरावट, अभी निवेश करें या इंतजार में फायदा?
Gold Price in Delhi: कल की बड़ी गिरावट के बाद सोने और चांदी दोनों में ही आज फिर गिरावट देखी गई. फेड रिजर्व की तरफ से ब्याज दर बढ़ाए जाने की आशंका में सोना-चांदी नीचे आ रहा है. पिछले दो दिन के दौरान ही पीली धातु 5,000 रुपये और चांदी 11,000 रुपये नीचे आ गई.
Gold Silver Price Today: अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां, पिछले दो दिन में सोने और चांदी दोनों की ही कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से जारी रे के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड और चांदी दोनों के दाम काफी नीचे आ गए हैं. सितंबर के महीने में ही सोने-चांदी के भाव में जोरदार कटौती दर्ज की गई है. दोनों कीमती धातुओं में आई गिरावट के पीछे कारण क्या है?
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से 29 सितंबर को जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम 580 रुपये घटकर 1,47,400 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इसके अलावा 22 कैरेट वाला गोल्ड गिरकर 135000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 18 कैरेट वाला गोल्ड 110550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसके अलावा एक किलो चांदी का भाव 1,373 रुपये गिरकर 2,21,680 रुपये पर देखा गया. गिरावट का आलम यह है कि दो दिन के अंदर ही सोना करीब 5,000 रुपये और चांदी 11,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है.
सितंबर महीने की बात करें तो पिछले 28 दिन के दौरान इस महीने दोनों धातुओं के रेट में उठापटक जारी रही. सितंबर के दौरान ही सोना 9,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 15,000 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. पिछली 31 अगस्त को 10 ग्राम सोने का दाम 1.56 लाख रुपये प्रति किलो था, जो कि अब घटकर 1.47 लाख रुपये रह गया है. इसी तरह 1 किलो चांदी भी 2.37 लाख रुपये से गिरकर 2.22 लाख रुपये के लेवल पर आ गई है.
गिरावट जारी रहेगी या आएगी तेजी?
कमोडिटी मार्केट से जुड़े जानकारों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की तरफ से तीन साल में पहली बार ब्याज दर में इजाफा किया गया है. फेड के इस फैसले के बाद सोना नीचे आया है. दूसरी तरफ, अमेरिका-ईरान जंग और आर्थिक अनिश्चितता के कारण सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर फिर सहारा मिल सकता है. अभी बाजार में उतार-चढ़ाव बने रहने की उम्मीद है. इसलिए निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.
एमसीएक्स पर सोने के दाम
एमसीएक्स (MCX) पर अक्टूबर 2026 डिलीवरी वाला सोना वायदा 344 रुपये गिरकर 146460 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा, दिसंबर 2026 में वाली चांदी 2097 रुपये नीचे आ गई और इसे 225345 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करते देखा गया. इंटरनेशनल वायदा बाजार में भी सोने और चांदी दोनों में ही गिरावट देखी जा रही है. कॉमेक्स लाइव पर सोना 8 डॉलर गिरकर 4,160 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया. इसी तरह, चांदी करीब एक डॉलर टूटकर 61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.
यूएस फेड ने ब्याज दर बढ़ाई तो टूटेगा रेट
क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कुछ दिन से चल रही तेजी से यह धारणा मजबूत हो गई है कि फेड रिजर्व महंगाई पर लगाम लगाने के लिए ब्याज दर में बदलाव कर सकता है. अक्टूबर में होने वाली फेड मीटिंग में ब्याज दर के 0.25% बढ़ाए जाने की संभावना 31.9% से बढ़कर 68.1% पर पहुंच गई.
सोना खरीदते समय क्या ध्यान रखें?
पहली बात तो आपको हमेशा बीआईएस (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदना चाहिए. इसमें AZ4524 जैसा नंबर दर्ज होता है. दूसरा किसी ज्वैलर से खरीदारी करते समय IBJA की वेबसाइट के आधार पर 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट और वजन जरूर क्रॉस-चेक करा लें.
(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)