SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

एक दिन पहले धड़ाम हुआ सोना, आज बढ़कर 10 ग्राम का क्या हुआ रेट; चांदी का हाल भी जानिए

महंगाई को लेकर दुनियाभर में चल रही चिंता और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने के दाम में आज रिकवरी देखी गई. एक दिन पहले इंटरनेशनल और घरेलू बाजार में सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखी गई थी.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 13, 2026, 16:47 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:50 IST
Image Credit: (File Pic) सोना जनवरी 2026 के रिकॉर्ड लेवल के मुकाबले करीब 30 फीसदी नीचे आ गया है.
Join

शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और सोने-चांदी के दाम में उठा-पटक बनी हुई है. अगर आपने पिछले कुछ दिन से सोने और चांदी के दाम में आई गिरावट को देखकर निवेश करने का मन बना लिया है तो यह खबर आपके लिए ही है. पिछले कारोबारी सत्र में बुरी तरह टूटने के बाद 13 नवंबर को सोने और चांदी के दाम में मामूली रिकवरी देखी गई. हालांकि, मिडिल ईस्ट के हालात और क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम को देखकर अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और अभी भी सतर्कता का माहौल बना हुआ है.

इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स (MCX) तक सोना और चांदी शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ कारोबार करते देखे गए. इंटरनेशल वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोना आधा फीसदी की तेजी के साथ 3,905 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करते देखा गया. दूसरी तरफ चांदी में मामूली गिरावट देखी गई और यह 50 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई. अब बात यदि एमसीएक्स (MCX) की करें तो दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 356 रुपये चढ़कर 136581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. चांदी यहां भी 724 रुपये टूटकर 178000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखी गई.

क्यों बढ़ रही -चांदी की डिमांड?

केडिया एडवाइजरी के सीनियर रिसर्च हेड अमित गुप्ता के अनुसार सोने में लगातार रिकवरी का माहौल महंगाई की चिंता के बीच देखी गई. क्रूड ऑयल के दाम में तेजी और मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग फिर से बढ़ी है. सऊदी अरब के एनर्जी ठिकानों पर हमलों और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही में रुकावट आने से एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंता गहराने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने भी ईरान संघर्ष के जल्द समाधान की उम्मीद को कम कर दिया.

ट्रंप का इशारा और तेल धड़ाम, अब चमकेंगे सोने-चांदी के दाम! दिल्ली से लेकर चेन्नई तक चेक करें 24K, 22K गोल्ड के दाम

फेडरल रिजर्व का रुख, डॉलर इंडेक्स का दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के दिसंबर में होने वाले नीतिगत फैसले को लेकर बाजार असमंजस में है. अमेरिकी डॉलर इंडेक्स के 103 के लेवल पर मजबूत बने रहने से बुलियन मार्केट दबाव में है. डॉलर इंडेक्स उछलकर 19 महीने के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया है. अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी से दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है. फेड अधिकारी की तरफ से भी रेट में बढ़ोतरी के संकेत दिये जा रहे हैं. ट्रंप की तरफ से ईरान को लेकर दिये गए हालिया बयान से भी क्रूड में रिकवरी देखी जा रही है. दरअसल, मजबूत डॉलर से विदेशी खरीदारों के लिए कमोडिटीज महंगी हो जाती हैं.

जानकारों का कहना है कि यदि इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3,880 डॉलर के सपोर्ट लेवल को बनाए रखता है तो यह आने वाले दिनों में 3,940 से 3,960 डॉलर के लेवल को छू सकता है. एमसीएक्स पर सोने के लिए 1,36,000 रुपये पर अहम सपोर्ट लेवल है और ऊपर की तरफ 1,41,000 रुपये तक का टारगेट देखा जा रहा है.

AI की सुनामी में चमका सोना, दिवाली में चांदी धड़ाम, खरीदारी से पहले चेक करें 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड के दाम

कल देखी गई बड़ी गिरावट

गुरुवार रात सोने के दाम में 3700 से ज्यादा की गिरावट देखी गई. भारतीय बाजार में सोना गिरकर 1.35 लाख रुपये के करीब पहुंच गया. दूसरी तरफ COMEX पर भी 125 डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई. गुरुवार को अक्टूबर 2025 के बाद सोने का सबसे निचला लेवल देखा गया. MCX पर भी चांदी 6000 रुपये से ज्यादा नीचे आ गई और यह 1,77,570 पर देखी गई. COMEX पर सिल्वर 4% तक गिरकर 49.67 डॉलर प्रति औंस पर गिर गई.

रिकॉर्ड लेवल से 30 फीसदी नीचे आया सोना

सोना रिकॉर्ड लेवल से करीब 30% नीचे आ गया है. MCX पर सोने का भाव 1.37 लाख रुपये के करीब चल रहा है. रिकॉर्ड हाई से सोने में 55,000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. MCX पर जनवरी के महीने में सोना रिकॉर्ड हाई 1,93,096 रुपये पर पहुंच गया था. दूसरी तरफ ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 2000 डॉलर नीचे गिर गया है. COMEX पर जनवरी 2026 के हाई लेवल 5,625 डॉलर के मुकाबले यह गिरकर 3900 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES