App

सोने में पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, 3 लाख रुपये पर पहुंचेगा रेट! सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

Silver Price: भारतीय बाजार में सोने का रेट चढ़कर 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है. जेफरीज के क्रिस वुड के अनुसार अमेरिकी फाइनेंशियल क्राइसिस और ग्लोबल कारणों से सोने के दाम रिकॉर्ड लेवल पर जा सकते हैं.

सोने में पैसा लगाने वालों की बल्ले-बल्ले, 3 लाख रुपये पर पहुंचेगा रेट! सामने आया सबसे बड़ा अपडेट

Gold Rate Today in Delhi: मिडिल ईस्ट का तनाव, क्रूड ऑयल के रेट में उठापटक के बीच सोने के दाम में फिर से जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है. देश में सोने का रेट मजबूत बेस बनाते हुए ऊंचे लेवल पर टिका हुआ है. फेस्टिव सीजन की डिमांड, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और क्रूड ऑयल की अनिश्चितता के बीच निवेशकों की नजर सोने के दाम पर टिकी हैं. इस बीच जेफरीज के फाइनेंशियल एनालिस्ट क्रिस वुड की बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. इस भविष्यवाणी में उन्होंने लॉन्ग टर्म में सोने के रेट इंटरनेशनल लेवल पर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना जताई है.

भारतीय बाजार में सोना अभी 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है और इसने 1.42 लाख से 1.35 लाख के बीच मजबूत बेस बना लिया है. बाजार के जानकारों के अनुसार फेस्टिव सीजन के नजदीक आने से फिजिकल गोल्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसके अलावा जियो-पॉलिटिकल टेंशन और क्रूड ऑयल की सप्लाई को लेकर ग्लोबल मार्केट में फैली अनिश्चितता से भी सोना ऊपर की तरफ जा रहा है. इस बीच जेफरीज (Jefferies) के फाइनेंशियल एनालिस्ट क्रिस वुड ने सोने को लेकर बुलिश रुख अपनाया है.

सोने को लेकर इतने आश्वस्त क्यों हैं क्रिस वुड?

क्रिस वुड का कहना है कि अमेरिका और जापान में गहराते फाइनेंशियल क्राइसिस के कारण सोने का 10,000 यूएस डॉलर प्रति औंस तक पहुंचना मुमकिन है. अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (Treasury Yield) में लगातार बढ़ोतरी अमेरिकी कर्ज संकट को और गंभीर बना रही है. इस कारण अमेरिकी प्रशासन को बॉन्ड यील्ड को कंट्रोल या फिक्स करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. इससे अमेरिकी डॉलर कमजोर होगा और दुनियाभर में सोने की कीमत में भारी उछाल देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट की तरफ से बॉन्ड यील्ड को 5% से 6% के बीच कंट्रोल करने की कोशिश पहले ही देखी जा रही है.

एमसीएक्स गोल्ड पर क्या होगा असर?

जेफरीज के रिसर्च हेड के अनुसार इस माहौल में सोने का 10,000 यूएस डॉलर प्रति औंस होना भारतीय परिवारों के फाइनेंशियल बैलेंस को बड़े पैमाने पर भुनाएगा. यदि इस हिसाब से कैलकुलेट करें तो भारतीय निवेशकों के लिए 10,000 यूएस डॉलर प्रति औंस का मतलब 3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा होता है. मौजूदा समय में USD-INR का कनवर्जन रेट करीब 96 रुपये है. इसके आधार पर एक औंस (28.3495 ग्राम) की कीमत करीब 9,60,000 रुपये होती है. इस तरह एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव कैलकुलेशन के अनुसार करीब 3,38,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है.

IBJA के अनुसार सोने चांदी का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश में सोने और चांदी के बेंचमार्क रेट तय करने वाली प्रमुख संस्था है. केंद्र सरकार, आरबीआई (RBI) और देश के तमाम बैंक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड, लोन और दूसरे फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए इसी संस्था की तरफ से जारी किये गए रेट को स्टैंडर्ड मानते हैं. IBJA की तरफ से रोजाना दो बार 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट प्योरिटी वाले सोने के दाम जारी किये जाते हैं. ये दरें बिना जीएसटी (GST) और मेकिंग चार्ज के होती हैं. जब आप बाजार से ज्वैलरी खरीदने जाते हैं तो इन दरों में टैक्स और बनाई से जुड़ा चार्ज जुड़ जाता है.

24 कैरेट का आज का रेट

IBJA की तरफ से मंगलवार को जारी किये गए रेट के अनुसार 24 कैरेट वाला गोल्ड करीब 1000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 152132 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इसके अलावा 22 कैरेट गोल्ड गिरकर 139353 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. 18 कैरेट वाले गोल्ड के रेट की बात करें तो यह 114099 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखा गया. दूसरी तरफ, चांदी चढ़कर 232580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More