SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उबलते तेल के सामने लाचार पड़ा सोना, ₹33000 गिरकर भी संभलना मुश्किल, और कितना सस्ता होगा 10 ग्राम गोल्ड ?

Gold Rate: तेल की चढ़ती कीमत के आगे सोने की चमक फीकी पड़ गई है, सोना गिरता ही जा रहा है. इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में सोने के दाम गिरे हैं.

Written By Bavita Jha
Published: Oct 06, 2026, 12:34 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 12:45 PM IST
Join

Gold price: सोने की कीमत लंबे वक्त से वापसी नहीं कर पा रही है. एक तरफ कच्चे तेल के दाम चढ़ रहे हैं, तो दूसरी ओर सोना गिरता ही जा रही है. 29 जनवरी 2026 के बाद से सोने में लगातार गिरावट की हालत बनी हुई है. 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका सोना आज 1.47 लाख रुपये पर पहुंच चुका है. यानी सोना जनवरी के लेकर अब तक 33000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. 

सोने की आज की कीमत 

इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई से सस्ता हुआ है. एक तरफ कच्चे तेल की कीमत में तेजी और दूसरी ओर सोना गिर रहा है, 6 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड की कीमत गिरकर 4,122.61 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.  MCX पर गोल्ड के दाम आज 396 रुपये गिरकर 148920 रुपये प्रचि 10 ग्राम पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 148200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.  

24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 148200 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 135750 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 111150 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 86700 रुपये प्रति 10 ग्राम
 

तेल में महंगाई, फिर क्यों गिर रहा है सोना ?  

आम तौर पर देखा जाता है कि जब जियो पॉलिटिक टेंशन बढ़ते हैं, अस्थिरता आती है, तो सेफ हेवन की पहचान रखने वाले सुरक्षित निवेश सोने की डिमांड बढ़ जाती है. सोने की कीमत में बढ़ने लगती है, लेकिन इस बार सीन पूरा बदल गया. खाड़ी युद्ध और होर्मुज पर नाकेबंदी की वजह से कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है. तेल की महंगाई इन्फ्लेशन बढ़ा  रही है. महंगाई बढ़ने से सेंट्रल बैंक ब्याज दर बढ़ाने लगे हैं. ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड हाई लेवल पर पहुंच रहा है. डॉलर मजबूत हो रहा है. ये सारे फैक्टर्स सोने को कमजोर कर रहे हैं.

सोने की कमजोरी का तेल कनेक्शन

कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है. तेल और भू-राजनीतिक तनाव ने महंगाई की उम्मीदों और ब्याज दरों के अनुमान को प्रभावित किया है. बढ़ती महंगाई लोगों की खरीदारी की क्षमता को कमजोर करती है. लोग सोने-चांदी की खरीदारी कम कर देते हैं, मांग गिरती है और दाम भी कमजोर होने लगता है.  

सोने की गिरावट का अमेरिका कनेक्शन

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ऑल टाइम हाई पर है. बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज बढ़ता है, तो सोने और चांदी को रखने का आकर्षण कम हो जाता है. चूंकि सोने पर कोई ब्याज नहीं मिलता, इसलिए निवेशक गोल्ड से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं. मजबूत अमेरिकी डॉलर सोने की खरीदारी को कमजोर करता है. डॉलर के मजबूत होने पर दूसरी करेंसी में सोना खरीदना महंगा होने लगता है.  


कहां तक जा सकता है सोना?  

सोने को लेकर बैंक ऑफ अमेरिका ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस से भी नीचे फिसल सकती है. बैंक ने इसकी कीमत करीब 3,750 डॉलर प्रति औंस तक गिरने की आशंका जताई है. अगर इस रेट को भारतीय करेंसी में देखें, तो ये कीमत करीब 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ सकती है.  जबकि Mirae Asset Sharekhan के कमोडिटी एक्सपोर्ट प्रवीण सिंह का कहना है कि सोने को पहले $3,930–4,000 पर सपोर्ट मिल सकता है. अगर  सोना इससे नीचे फिसलता है, तो अगला सपोर्ट जोन $3,600–3,750 का हो सकता है.इसके बाद भी अगर अमेरिकी यील्ड और महंगाई उम्मीद से काफी ज्यादा बढ़े, तो सोना 1.25 लाख  रुपये पर पहुंच सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES