App

सोना ₹31000, तो चांदी ₹167000 फिसली...धनतेरस से पहले क्यों पस्त हुआ गोल्ड; खरीदारी करें या और गिरेंगे रेट

Gold Rate: दिवाली से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. सोने के दाम अपने ऑल टाइम हाई से 31000 रुपये तक गिर चुके हैं.

सोना ₹31000, तो चांदी ₹167000 फिसली...धनतेरस से पहले क्यों पस्त हुआ गोल्ड; खरीदारी करें या और गिरेंगे रेट

Gold Rate: त्योहारों में सोने-चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है. लोग फेस्टिव सीजन में बढ़चढ़ कर सोना खरीदते हैं.  मांग बढ़ने के साथ अक्सर कीमत में तेजी आती है, लेकिन इस बार सीन कुछ बदला हुआ है. फेस्टिव सीजन में भारत में सोने के दाम लगातार गिर रहे हैं. 12 अक्टूबर, सोमवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोना एक झटके में 1300 रुपये से अधिक सस्ता हो गया.  सिर्फ इतना ही नहीं सितंबर से अब तक सोने की कीमत में 8000 रुपये से अधिक की गिरावट आ चुकी है.

सोना हो रहा है  सस्ता 
12 अक्टूबर को सोने-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1369 रुपए से अधिक फिसल गया. चांदी में 814 रुपये की गिरावट आई. 24 से लेकर 14 कैरेट शुद्धता वाला सोना आज सर्राफा बाजार में निम्नलिखित भाव पर पहुंच गया.  

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,48,061 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,35,624 रुपये प्रति 10 ग्राम. 
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,11,046 रुपये प्रति 10 ग्राम.
  • 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 86,616 रुपये प्रति 10 ग्राम.

कितना सस्ता हुआ सोना

पिछले महीने सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1.48 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई.इसी तरह 1 किलो चांदी की कीमत 2.37 लाख रुपए से गिरकर 2.22 लाख रुपए पर आ गई. अगर 29 जनवरी 2026 रुपये के भाव से तुलना करें, तो सोना  1.79 लाख रुपये से सस्ता होकर 1.48 लाख रुपये पर पहुंच चुका है. यानी सोने के दाम 31000 रुपये से अधिक गिर चुके हैं. अब चांदी की कीमत देखें, तो 3.89 लाख रुपये से गिरकर आज 2.22 लाख रुपये से करीब पहुंच चुकी है. साल के शुरुआती 9 महीनों में चांदी के भाव में  1.67 लाख रुपये गिर चुके हैं.


सोने की कीमत में क्यों आ रही है गिरावट

खाड़ी युद्ध  शुरू होने के बाद से जिस तरह से वैश्विक हालात बदल रहे हैं ,सोना सेफ हैवन के तौर पर अपनी पहचान को खोता जा रहा है. सोने की कीमत में लगातार गिरावट की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों लगातार हो रही बढ़ोतरी और मंहगाई के बिगड़ते आंकड़े हैं. अमेरिका में बढ़ती महंगाई के चलते फेडरल रिजर्व ने 3 साल में पहली बार ब्याज दरें बढ़ाई है. ब्याज दर बढ़ने के बाद निवेशक बॉन्ड में पैसा लगाने लगते हैं, क्योंकि वहां रिटर्न बेहतर मिलता है, ऐसे में सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण कम होने लगता है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More