करोड़ों का साम्राज्य, राजनीति से नाता और IPL टीम की मालकिन...जानिए कितनी है काव्या मारन की कुल संपत्ति?
काव्या मारन, सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं. कलानिधि मारन भारत के सबसे अमीर मीडिया उद्यमियों में से एक हैं.
Kavya Maran Net Worth: मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरों ने सबका ध्यान खींचा है. कहा जा रहा है कि वे 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी के बंधन में बंधेंगे और 21 नवंबर 2026 को चेन्नई में रिसेप्शन का आयोजन होगा. अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफल म्यूजिक एल्बम के लिए काफी मशहूर हैं, जिनमें रजनीकांत की हालिया फिल्म 'जेलर 2' भी शामिल है. वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप मीडिया और IPL टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' से जुड़ी हुई हैं. जैसे-जैसे फैंस और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं, कई लोग ये जानने के लिए भी उत्सुक हैं कि इस जोड़े की नेट वर्थ कितनी है और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है?
काव्या मारन का परिवार तमिलनाडु के सबसे प्रभावशाली और रसूखदार राजनीतिक परिवारों में गिना जाता है. उनके चाचा दयानिधि मारन द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं. काव्या के दादा मुरासोली मारन भी केंद्रीय मंत्री रह चुके थे. मुरासोली मारन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK के दिग्गज नेता M करुणानिधि के भतीजे थे.
कलानिधि मारन की बेटी हैं काव्या मारन
सन टीवी नेटवर्क के मालिक कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कलानिधि मारन की कुल संपत्ति लगभग 24,600 करोड़ रुपये आंकी गई है. 'हुरुन रिच लिस्ट 2026' में कलानिधि 146वें स्थान पर थे. ये उन्हें भारत के सबसे अमीर मीडिया उद्यमियों में से एक बनाता है. कलानिधि मारन ने अपने परिवार के पब्लिशिंग बिजनेस से शुरुआत करने के बाद अपना मीडिया बिजनेस शुरू किया. उन्होंने 1993 में सन टीवी नेटवर्क की स्थापना की और इसे एक बड़ा क्षेत्रीय टेलीविजन नेटवर्क बना दिया. आज सन टीवी के 37 चैनल हैं. इसकी रिच पूरे भारत में 140 मिलियन से अधिक घरों तक है.
मनोरंजन क्षेत्र में, वे टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार से पीछे हैं. मारन परिवार की संपत्ति का मुख्य सोर्स सन टीवी नेटवर्क है. इसमें कलानिधि की बड़ी हिस्सेदारी है. इसके अलावा, वे आईपीएल फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' के मालिक भी हैं.
iplowners.com.in के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद की वैल्यू 17,500 करोड़ रुपये से 18,400 करोड़ रुपये के बीच है, ये इसे IPL फ्रेंचाइजी में चौथे स्थान पर है.
ये भी पढ़ें : कम उम्र में बड़ा कमाल! 35 से कम के बिजनेसमैन की नेटवर्थ 23% बढ़ी, इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
कौन हैं काव्या मारन?
काव्या मारन, सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और को-फाउंडर हैं. उनकी निजी नेट वर्थ लगभग 409 करोड़ रुपये आंकी गई है. UK के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA पूरा करने के बाद काव्या 2019 में सन टीवी नेटवर्क से एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर जुड़ीं. इसके बाद उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में एक लीडरशिप भूमिका संभाली. ये IPL फ्रेंचाइजी उनके पिता ने 2017 में खरीदी थी.
काव्या मारन की नेट वर्थ: सन ग्रुप और SRH में उनकी भूमिका
काव्या मारन परिवार के मीडिया और स्पोर्ट्स बिजनेस में अहम भूमिका निभाती हैं. अनुमान है कि उनकी नेट वर्थ 400 करोड़ रुपये से 500 करोड़ रुपये के बीच है. हालांकि, ये रकम सिर्फ एक अनुमान है, क्योंकि उनकी निजी संपत्ति के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वो सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करती हैं और इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करती हैं. उनके काम और पारिवारिक बिजनेस से जुड़े होने के कारण वो खासकर IPL ऑक्शन और मैचों के दौरान अक्सर लोगों की नजरों में रहती हैं.
ये भी पढ़ें : दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों पर बड़ा 'अटैक': प्रदर्शनों से ₹3,000 करोड़ स्वाहा, ₹10,000 करोड़ घाटे का खतरा!
अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ
भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री के सभी संगीत निर्देशकों में अनिरुद्ध को बेहतरीन कलाकार में से एक माना जाता है. उन्होंने तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बड़ी सफलता हासिल की है. 2012 में आई फिल्म '3' और उसके सुपरहिट गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से उन्हें काफी शोहरत मिली. इस शानदार शुरुआत के बाद उन्होंने रजनीकांत, विजय, अजित कुमार और शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों की कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है.
'फिल्मीबीट' के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर की नेट वर्थ लगभग 60 करोड़ रुपये है. हालांकि, अभी उनकी असल नेट वर्थ का खुलासा नहीं हुआ है. उनकी कमाई के सोर्स में फिल्मों के लिए संगीत तैयार करना, बैकग्राउंड म्यूजिक देना, लाइव परफॉर्मेंस और अन्य प्रोफेशनल काम शामिल हैं. इसके अलावा, वे अल्लू अर्जुन की फिल्म 'AA23' से भी जुड़े हैं, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं.
फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की कुल नेट वर्थ 450 करोड़ रुपये से 550 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, ये आंकड़े आधिकारिक तौर पर वेरिफाइड नहीं हैं. इसलिए इन्हें सिर्फ एक अनुमान ही माना जाना चाहिए.