SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कभी था आसमान में दबदबा, आज कर्ज के जंजाल में फंसी SpiceJet! बचे सिर्फ 13 विमान, DGCA ने मांगा जवाब

DGCA ने ये भी कहा कि स्पाइसजेट उन नियमों का पालन करने में विफल रही है, जो नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने के लिए एयरलाइनों को मानने होते हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 20, 2026, 18:08 IST | Updated: Nov 20, 2026, 18:24 IST
Image Credit: DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट बार-बार 'रूट डिस्पर्सल गाइडलाइंस' (RDG) का पालन करने में विफल रही है | AI
Join

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA ने स्पाइसजेट को एक 'शो-कॉज नोटिस' (कारण बताओ नोटिस) जारी किया है. ये नोटिस नियमों के बार-बार उल्लंघन उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने और एयरलाइन के विमानों के बड़े पैमाने पर खड़े (ग्राउंडेड) रहने को लेकर जारी किया गया है.

DGCA द्वारा 'शो-कॉज नोटिस' जारी किए जाने से स्पाइसजेट की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एविएशन रेगुलेटर ने एयरलाइन से सात दिनों के भीतर यह बताने को कहा है कि 'एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937' और अन्य विमानन नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए.

स्पाइसजेट बार-बार गाइडलाइंस का पालन करने में विफल रही

DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट बार-बार 'रूट डिस्पर्सल गाइडलाइंस' (RDG) का पालन करने में विफल रही है. इन गाइडलाइंस के तहत एयरलाइनों को छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने वाले रूटों पर एक निश्चित संख्या में उड़ानें संचालित करनी होती हैं. नोटिस के अनुसार, पहले भी कार्रवाई और जुर्माने का सामना करने के बावजूद स्पाइसजेट 2026 में 'कैटेगरी IIA' और 'कैटेगरी III' रूटों पर जरूरी संख्या में उड़ानें संचालित करने में नाकाम रही.

नोटिस में एयरलाइन के समय पर उड़ानें संचालित करने के प्रदर्शन में गिरावट उड़ानों में देरी और उनके रद्द होने की बढ़ती घटनाओं और अपने शेड्यूल के अनुसार उड़ानें न चला पाने को लेकर चिंता जताई गई है. इसमें उन समस्याओं का भी जिक्र किया गया है जिनका सामना यात्रियों को बार-बार उड़ानों में रुकावट, देरी और कैंसिलेशन के कारण करना पड़ता है, साथ ही ऐसी स्थितियों में उन्हें उचित मदद भी नहीं मिल पाती है.

ये भी पढ़ें : कंपनियों के मुनाफे में आई तूफानी तेजी, FY27 में 14% ग्रोथ की उम्मीद; HSBC ने बढ़ाया अनुमान

स्पाइसजेट ने जुर्माने का भुगतान नहीं किया

DGCA ने कहा कि स्पाइसजेट ने 11 मई 2026 के आदेश के तहत लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया है, जबकि उन्हें कई बार याद दिलाया गया था. 

'स्पाइसजेट के ज्यादातर विमान ग्राउंडेड हैं'

DGCA ने ये भी कहा कि स्पाइसजेट के ज्यादातर विमान खड़े (ग्राउंडेड) हैं और एयरलाइन ने उन्हें वापस सेवा में लाने के लिए कोई स्पष्ट और भरोसेमंद योजना नहीं दी है. रेगुलेटर ने एयरलाइन को नोटिस की तारीख से सात दिन का समय दिया है ताकि वह अपना पक्ष रख सके. चेतावनी दी गई है कि अगर स्पाइसजेट तय समय के भीतर जवाब नहीं देती है, तो ये मान लिया जाएगा कि एयरलाइन के पास अपने बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं है और ऐसे में उसका पक्ष सुने बिना ही आदेश जारी किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : ईंधन की महंगाई से बेहाल लुफ्थांसा, 1000 नौकरियों पर चलेगी छंटनी की तलवार! घाटे से उबरने के लिए बड़ा फैसला

₹5,500 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है स्पाइसजेट

DGCA का ये ताजा कदम ऐसे समय में आया है जब स्पाइसजेट वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रही है और अपने कामकाज को जारी रखने के लिए फंड जुटाने की कोशिश कर रही है. 

साल 2019 में देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन रही स्पाइसजेट की हालत अब काफी खराब हो चुकी है. कंपनी के पास फिलहाल सिर्फ 13 विमान बचे हैं, जिनमें से 10 से भी कम उड़ान भरने की स्थिति में हैं. करीब 35 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबी एयरलाइन लीज पर विमान देने वाली कंपनियों को भुगतान नहीं कर पा रही है. इसके चलते उसके कई विमान वापस ले लिए गए हैं या ग्राउंडेड हैं.

स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 3.9% से गिरकर महज 0.6% रह गया

इसका असर कंपनी के कारोबार और बाजार हिस्सेदारी पर भी साफ दिखाई दे रहा है. पिछले 9 महीनों में स्पाइसजेट का मार्केट शेयर 3.9% से गिरकर महज 0.6% रह गया है. ऑपरेशन की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं. DGCA के सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी की 20% से ज्यादा निर्धारित उड़ानें रद्द हुईं, जबकि सिर्फ 16.6% फ्लाइट्स ही समय पर उड़ान भर सकीं. इस दौरान करीब 36 हजार यात्रियों को दो घंटे से ज्यादा की देरी का सामना करना पड़ा, वहीं 21,700 यात्री उड़ानें रद्द होने से प्रभावित हुए. अगस्त और सितंबर में भी कंपनी की हर पांच में से एक उड़ान रद्द होने की बात सामने आई.

35.8 करोड़ रुपये का बकाया

स्पाइसजेट पर दुबई की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी डीएनाटा (Dnata) का करीब 35.8 करोड़ रुपये का बकाया है. भुगतान नहीं मिलने से नाराज कंपनी ने पिछले सप्ताह स्पाइसजेट की चेक-इन सेवाएं बंद कर दी थीं. इस फैसले का असर एयरलाइन के परिचालन पर भी पड़ा और दुबई से आने-जाने वाली उसकी चार उड़ानें रद्द करनी पड़ीं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES