App

'सलमान खान से बचाने के लिए मुझे रखा गया' ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉडीगार्ड ने खोले पुराने राज, बोले सुपरस्टार से हुआ सामना तो...

सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर फिर से खबरों ने तूल पकड़ लिया. दरअसल हाल ही में एक्टर-बॉडीबिल्डर केतन करांडे ने एक पॉडकास्ट में दावा किया कि करीब 20 साल पहले उन्हें सुपरस्टार से बचाने के लिए ऐश्वर्या राय का बॉडीगार्ड रखा गया था. लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने इस नौकरी को छोड़ दिया.

'सलमान खान से बचाने के लिए मुझे रखा गया' ऐश्वर्या राय के एक्स-बॉडीगार्ड ने खोले पुराने राज, बोले सुपरस्टार से हुआ सामना तो...

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर लगातार खबरों में छाए हुए हैं. फैंस उनकी इस नई फिल्म की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं, लेकिन इसी बीच सलमान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बजाए अपने पुराने रिश्तों को लेकर एक बार फिर हेडलाइन्स का हिस्सा बन गए हैं. सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के साथ-साथ उनके ब्रेकअप और विवादों ने पहले खूब सुर्खियां बटोरी थीं. भले ही इस बात को दो दशक से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन आज भी उस दौर से जुड़े नए-नए किससे सामने आते रहते हैं.

अब इसमें एक्टर और बॉडीबिल्डर केतन करांडे ने उस वक्त को याद करते हुए एक ऐसा चौंकाने वाला दावा किया है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. उन्होंने हाल ही में 'आर्ट मीडिया एंटरटेनमेंट' के पॉडकास्ट पर शिरकत की, जहां उन्होंने अपने पुराने दिनों का एक अनसुना किस्सा शेयर किया. केतन ने दावा किया कि आज से करीब 20 साल पहले उन्हें खास तौर पर ऐश्वर्या राय का बॉडीगार्ड बनाया गया था, ताकि वो उन्हें सलमान खान से सुरक्षित रख सकें.

ऐश्वर्या की सुरक्षा के लिए रखा गया था खास बॉडीगार्ड

पॉडकास्ट के दौरान केतन ने अपनी इस सीक्रेट जॉब का खुलासा करते हुए कहा, 'किसी को मैंने बताया नहीं कि मैं ऐश्वर्या का बॉडीगार्ड था.' जब उनसे इस नौकरी की असली वजह पूछी गई, तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा, 'सलमान के लिए ही रखा था.' होस्ट के थोड़ा और क्लियर जवाब की मांग पर केतन ने बात को साफ करते हुए बताया, 'मतलब सलमान से बचने के लिए मुझे रखा था.'

aishwarya

फिल्म 'कुछ ना कहो' के दौरान मिली थी जिम्मेदारी

इस बातचीत के दौरान जब केतन करांडे से ये सवाल किया गया कि क्या उस समय सलमान खान को उनकी इस नियुक्ति के बारे में कोई जानकारी थी, तो उन्होंने जवाब दिया, 'सलमान जी को पता होगा शायद से, बहुत साल हो गए'. केतन ने याद किया कि ये उस दौर की बात है जब सलमान और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें हर तरफ छाई हुई थीं और ऐश्वर्या फिल्म 'कुछ ना कहो' की शूटिंग कर रही थीं. उस वक्त केतन की ड्यूटी ये थी कि वो हर रोज ऐश्वर्या को उनके घर से पिक करें, पूरी रास्ते कार में उनके साथ सफर करें और ये सुनिश्चित करें कि वो बिना किसी परेशानी के सुरक्षित रूप से शूटिंग जगह तक पहुंच जाएं.

kuch na kaho

फैशन शो के बाहर जब सलमान से हुआ आमना-सामना

केतन ने उस दौर का एक बेहद तनावपूर्ण किस्सा भी सुना, जब फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के एक फैशन शो में वो ऐश्वर्या को लेकर गए, तो शो खत्म होने के बाद जैसे ही वो बाहर निकले, उनका सामना सीधे सलमान खान से हो गया, जिससे वहां का माहौल काफी गर्मा गया. उस खतरनाक पल को याद करते हुए केतन ने कहा, 'वहीं पर ही सेम वैसे ही मैडम को घर से लिया गाड़ी में बैठे और चल पड़े. अब शो खत्म हुआ वहां से निकले तो सलमान खान साहब सामने तो, हम सब ऐसे डर गए कि क्या करना है.' उस वक्त गाड़ी में मौजूद सभी लोग बुरी तरह सहम गए थे कि अब आगे क्या होने वाला है.

salman khan

ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा टकराव

अचानक सामने सलमान खान को देखकर केतन को लगा कि अपनी ड्यूटी निभाने के लिए उन्हें कार से बाहर उतरना पड़ेगा. लेकिन गाड़ी चला रहे ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और उन्हें बाहर न निकलने की सलाह दी. ड्राइवर ने बिना देर किए गाड़ी वहां से भगा ली और ऐश्वर्या को सुरक्षित उस स्थिति से दूर ले गया. इस घटना का केतन के दिमाग पर इतना गहरा असर पड़ा कि उसने अगली ही सुबह इस नौकरी को छोड़ने का फैसला कर लिया. अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए उसने कहा, 'मैंने सेकंड डे जॉब दी,मैंने कहा नहीं करना है.'

ketan

क्या सलमान खान के डर से छोड़ दी नौकरी?

केतन ने इतनी बड़ी जॉब दूसरे ही दिन क्यों छोड़ दी, इस सवाल के जवाब में केतन ने बताया कि उन्हें इस बात का डर था कि सलमान खान के पास बंदूक हो सकती है. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'उनके पास होती है शायद से.' इसके अलावा, केतन ने ये भी साफ किया कि ये हाई-प्रोफाइल और तनाव भरी नौकरी उनके बॉडीबिल्डिंग करियर में भी बड़ी समस्या बन रही थी, जिस पर वो पूरा फोकस करना चाहते थे. इसलिए उन्होंने तुरंत वो काम छोड़ दिया, लेकिन आज सालों बाद उनके इस खुलासे ने एक बार फिर उस पुराने विवाद को ताजा कर दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Jyoti Rajput

Jyoti Rajput

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More