App

एलन मस्क से फिर छिना 'खरबपति' का ताज: एक ही दिन में खाक हो गए 3 लाख करोड़, गिरावट का क्या है कारण?

Jeff Bezos Networth: एलन मस्क की नेटवर्थ में एक ही दिन में 36.4 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट देखी गई. इसके बाद उनका खरबपति का ताज एक बार फिर से छिन गया है. स्पेसएक्स और टेस्ला के शेयर में गिरावट के बाद मस्क फिर से एक ट्रिलियन डॉलर के क्लब से बाहर चले गए. मस्क को हुए बड़े नुकसान का कारण क्या है?

एलन मस्क से फिर छिना 'खरबपति' का ताज: एक ही दिन में खाक हो गए 3 लाख करोड़, गिरावट का क्या है कारण?

Elon Musk Net Worth: दुनियाभर के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) की नेटवर्थ में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. तीन दिन पहले एक ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार करने वाले मस्क को शेयर बाजार से फिर बड़ा झटका लगा है. टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के शेयरों में आई भारी बिकवाली के कारण मस्क को एक ही दिन में 36.4 बिलियन डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) का झटका लगा है. शेयरों में बिकवाली के बाद उनका खरबपति बनने का ताज फिर से छिन गया और उनकी संपत्ति गिरकर 987 बिलियन डॉलर रह गई.

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार एलन मस्क की संपत्ति घटकर 987 बिलियन डॉलर रह गई. इसके अलावा फोर्ब्स ने उनकी संपत्ति के आंकड़े को 991.6 बिलियन डॉलर बताया. अचानक आई गिरावट से मस्क को फिर से झटका लगा है और वह 13 डिजिट की नेटवर्थ से नीचे चले गए. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की तरफ से जारी की गई डेटा के अनुसार जेफ बेजोर की कुल संपत्ति बढ़कर 365 अरब डॉलर हो गई है. संपत्ति में आए उछाल के कारण वह दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं. उन्होंने यह मुकाम अल्फाबेट के को-फाउंडर लैरी पेज को पीछे छोड़कर पाया है .

मस्क की संपत्ति में गिरावट का क्या है कारण?

मस्क की नेटवर्थ में आई गिरावट का कारण उनकी एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के फाइनेंसिंग प्लान को लेकर निवेशकों के मन में बना हुआ डर और इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के शेयरों में हुई जबरदस्त बिकवाली रही. SpaceX और टेस्ला के शेयर में गिरावट का सिलसिला मिड वीक के दौरान देखने को मिला. एक दिन पहले मस्क की नेटवर्थ में 21 बिलियन डॉलर घट गई. हालांकि, इस गिरावट के बाद उनका खबरपति का ताज पहले की ही तरह बना रहा.
स्पेसएक्स (SpaceX) एनवीडिया (NVIDIA) से एआई चिप्स खरीदने के लिए 40 बिलियन डॉलर का लोन जुटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रही थी. इस खबर के सामने आने पर स्पेसएक्स के शेयर 2% से भी ज्यादा गिरकर 162 डॉलर के नीचे आ गए. टेस्ला का शेयर भी 2% से ज्यादा गिरकर 370 डॉलर के आसपास पहुंच गया.

जून से शुरू हुई नेटवर्थ की रोलरकोस्टर राइड

मस्क की नेटवर्थ में उतार-चढ़ाव का यह सिलसिला नया नहीं है. इससे पहले भी वह ट्रिलियनेयर बन गए थे. लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई थी. जून 2026 में स्पेसएक्स (SpaceX) के इश्यू का पब्लिक डेब्यू हुआ. उस समय मस्क दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बन गए थे और उनकी संपत्ति 1.45 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गई. हालांकि, कुछ दिन बाद स्पेसएक्स के शेयरों में 31% की भारी गिरावट देखी गई. इसके साथ ही टेस्ला के शेयरों पर लगी बंदिश के कारण उनकी संपत्ति घटकर 962 बिलियन डॉलर पर आ गई थी. अक्टूबर की शुरुआत में मस्क की संपत्ति में फिर से उछाल आया. लेकिन इस बार ट्रिलियनेयर बनने की यह खुशी महज 3 दिन ही टिक सकी.

जेफ बेजोस के नेटवर्थ में आया उछाल

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में उछाल आने का कारण उनकी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन की वैल्यूएशन में आया उछाल है. इस खबर के बार निवेशकों ने ब्लू ओरिजिन में निवेश करना शुरू दिया. इसका असर यह हुआ कि ब्लू ओरिजिन की वैल्यूएशन 140 अरब डॉलर पहुंच गई. इससे उनकी संपत्ति में 80 अरब डॉलर (करीब 7.74 लाख करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई. इसे दुनिया के सबसे बड़ा नेटवर्थ ग्रोथ में से एक बताया जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More