SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ट्रंप का टैरिफ अटैक! चीन पर लगेगी 20% की ड्यूटी, भारत पर कम से कम 17% टैक्स की तैयारी

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन ने जिन देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है. उनमें भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.

Written By Gaurav Singh
Published: Nov 25, 2026, 19:13 IST | Updated: Nov 25, 2026, 19:37 IST
Image Credit: अमेरिकी प्रशासन ने भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। Social media
Join

US Announces New Tariffs : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार को लेकर हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी प्रशासन ने भारत समेत 14 प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव के तहत चीन पर सबसे ज्यादा 20% तक टैरिफ लगाया जा सकता है. 

वहीं, भारत को लेकर ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता होने की स्थिति में भी भारत पर कम से कम 17% टैरिफ लगाया जा सकता है. हालांकि, भारत के लिए प्रस्तावित टैरिफ की आधिकारिक दर अभी स्पष्ट नहीं की गई है.

इन 14 देशों पर लग सकता है नया टैरिफ

अमेरिकी एडमिनिस्ट्रेशन ने जिन देशों पर नए टैरिफ का प्रस्ताव रखा है. उनमें भारत के अलावा चीन, बांग्लादेश, कंबोडिया, यूरोपीय संघ, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, सिंगापुर, स्विट्जरलैंड, ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं. इस प्रस्ताव में चीन पर सबसे ज्यादा 20% टैरिफ लगाने की बात कही गई है. वहीं, मैक्सिको और नॉर्वे को फिलहाल नए टैरिफ के दायरे से बाहर रखा गया है.

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, नए टैरिफ की दरें पहले से हुए व्यापार समझौतों में तय सीमाओं को ध्यान में रखकर निर्धारित की जाएंगी. इसका मतलब है कि जिन देशों ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते किए हैं. उनके लिए तय टैरिफ सीमा का पालन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें :  कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, तमिलनाडु में बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल, असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

ट्रेड डील होने पर भी भारत को राहत मिलने पर सवाल?

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका भारत पर कम से कम 17% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दे सकता है. भले ही दोनों देशों के बीच व्यापार समझौता हो जाए. इससे भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर नई चुनौती खड़ी हो सकती है. अमेरिकी प्रशासन ने कहा है कि नए शुल्क मौजूदा व्यापार समझौतों में तय टैरिफ की अधिकतम सीमा से ऊपर नहीं होंगे.

कब से लागू होंगे नए टैरिफ?

चीन के कई सामानों पर प्रस्तावित 20% टैरिफ पहले से लागू कुछ आयात शुल्कों के अतिरिक्त लगाया जाएगा. इससे कुछ उत्पादों पर कुल टैरिफ दर बढ़कर 40% से भी ज्यादा हो सकती है. एक अमेरिकी अधिकारी ने घोषणा से पहले पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नए टैरिफ तत्काल लागू नहीं होंगे. इन्हें लागू करने से पहले अतिरिक्त सुनवाई और आम जनता से सुझाव लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

अधिकारी के मुताबिक, नए टैरिफ जनवरी से पहले लागू होने की संभावना नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES