App

आज रात सोने के लिए खास! ₹58000 सस्ता चुका गोल्ड और गिरेगा या चढ़ेगा ? अमेरिका से जुड़े तार

सोने-चांदी की कीमत आगे बढ़ने वाली है या और गिरने वाली है ये आज रात पता चलेगा. सोने की कीमतों पर आज अमेरिका में जारी होने वाले डेटा का असर पड़ेगा.

आज रात सोने के लिए खास! ₹58000 सस्ता चुका गोल्ड और गिरेगा या चढ़ेगा ? अमेरिका से जुड़े तार
Image Credit: gold rate

Gold-Silver Rate:  सोमवार को छलांग लगाने के बाद सोना अपनी तेजी को बरकरार नहीं रख सका है. मंगलवार को देर रात MCX पर सोने-चांदी में बड़ा क्रैश आया.  25 नवंबर, को सोने ने खराब शुरुआत की. 1.20 लाख रुपये पर पहुंच गया. चांदी में एक दिन में 9600 रुपये की बड़ी गिरावट आई.  

साल में सबसे सस्ता बिक रहा सोना  

सोना अपने ऑल टाइम हाई से करीब 32%  से ज्यादा टूटकर साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया. 25 नवंबर को सोने में 3,907 रुपये की गिरावट आई. MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड 1925 रुपये गिरकर 1,20,375 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.  ट्रेडिंग के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया, जब गोल्ड के भाव 1,19,604 रुपये पर पहुंच गई.

13 महीने के निचले स्तर पर चांदी

सिल्वर की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 63% तक फिसल चुकी है.   MCX पर सिल्वर के रेट में 4616 रुपये फिसलकर 1,40,769  रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.  

24 कैरेट से 14 कैरेट तक सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएशन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबिक ...

  • 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,21,030 रुपये प्रति 10 ग्राम.
  • 22 कैरेट शुद्धता वाला सोना 1,10,871 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
  • 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 90,779 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
  • 14 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 70966 रुपये प्रति 10 ग्राम.  
  • 1 किलो चांदी का भाव 1,42,945 रुपये पर पहुंच गई.  

भयंकर सस्ता हुआ सोना, चांदी 2026 में कितनी सस्ती हुई  

29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई पर 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. इससे तुलना करें, तो 56000 रुपये सस्ता हो गया. चांदी की बात करें, तो 3.86 लाख रुपये चांदी का ऑल टाइम हाई था. आज चांदी 2.44 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है.  

सोना सस्ता होने के 3 मुख्य कारण

सोने में बड़ी गिरावट के पीछे अमेरिका में जारी हलचल है.  अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की मजबूती सोने को नीचे धकेल रही है. मजबूत डॉलर सोने की मांग की मांग को कम करता है. वहीं फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशँका बढ़ी हुई है. अमेरिका में ब्याज दरें ज्यादा रहने पर निवेशक सोने के बजाय ज्यादा रिटर्न के लिए सरकारी बॉन्ड और बैंक डिपॉजिट में पैसा लगाते हैं.   इसी तरह से इंडस्ट्रियल डिमांड में कमी की वजह से चांदी  लगातार गिरता जा रहा है. ग्लोबल मार्केट में चांदी की सप्लाई मांग से ज्यादा है, जिसकी वजह से कीमत संभल नहीं पा रही.  

अमेरिका पर टिकी सोने-चांदी की चाल

सोने की कीमतें आगे कैसी रहेंगी, सोना महंगा होगा या सस्ता ये आज रात पता चलेगा. 25 नवंबर को अमेरिका के महंगाई डेटा के आंकड़े सामने आएंगे. ये डेटा सोने की आगे की चाल निर्धारित करेगा.  आज देर शाम ब्यूरो ऑफ इकनॉमिक एनालिसिस की ओर से अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) जारी होने के बाद सोने की चाल बदल सकती है.  

आज रात तय होगी सोने की चाल

ये आंकड़े अमेरिका में महंगाई की असली हालात सामने रखते हैं. महंगाई कितनी तेजी से बढ़ रही है, ये इस डेटा से पता चलेगा. अमेरिका में आज जारी होने वाले PCE महंगाई के आंकड़े अगर उम्मीद से मजबूत रहे,  तो डॉलर को समर्थन मिल सकता है. डॉलर मजबूत हुआ, तो सोने-चांदी में बिकवाली बढ़ सकती है. क्योंकि निवेशक बेहतर रिटर्न की तलाश में सोने से पैसा निकालकर बॉन्ड में लगाने लगते हैं. वहीं अगर महंगाई के आंकड़े नरम रहने पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका कम होती है. जिससे सोने को कुछ राहत मिल सकती है. 

ब्याज दर बढ़ने का 96% चांस

इसके अलावा 4 दिसंबर को अमेरिका के रोजगार आंकड़े जारी होंगे. ये दोनों डेटा 9 दिसंबर को अमेरिका फेडरल रिजर्व की मीटिंग में ब्याज दर के फैसले को प्रभावित करेगी. फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सख्त टिप्पणियों के बाद दिसंबर में ब्याज दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना 96 फीसदी तक बढ़ गई है. यानी कुल मिलाकर अगले 10 से 15 दिन सोने के लिए काफी अहम होने वाले हैं.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Bavita Jha

Bavita Jha

बवीता झा बिजनेस पत्रकार हैं, उन्हें डिजिटल और टीवी न्यूज़ मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News Hindi (Digital) में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. व्यापार जगत की जटिलताओं और आर्थिक आंकड़ों को आम पाठकों के लिए सरल भाषा में डिकोड करना उनका मजबूत पक्ष है.  • शेयर बाजार • बिजनेस एक्सप्लेनर • पर्सनल फाइनेंस और टैक्सेशन  • कमोडिटी, गोल्ड-सिल्वर ट्रेड• ग्लोबल ट्रेड • जियो इकोनॉमिकस डेवलपमेंट • कारोबार से जुड़ी सरकारी योजना और पॉलिटी • बिजनेस और मार्केट ट्रेंडZee News से पहले बवीता ने नवभारत टाइम्स (NBT) के बिजनेस सेक्शन और Oneindia जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल संस्थानों में इवनिंग शिफ्ट, होम पेज मैनेजमेंट और ट्रेडिंग न्यूज़ की अहम जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं. इसके अलावा महुआ न्यूज़, जनसंदेश और सहारा जैसे टीवी चैनलों में प्रोग्राम प्रोड्यूसर और रनडाउन मैनेजमेंट का उनके पास 4 वर्षों का ठोस अनुभव है.  दिल्ली से पत्रकारिता में स्नातक और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली बवीता, खबरों की सत्यता और वित्तीय मामलों की सटीक रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देती हैं.  बवीता झा से आप bavita.jha@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स  पर https://x.com/youthreporter2 के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. सोशल मीडिया पर कनेक्ट होने के लिए फेसबुक पेज https://www.facebook.com/bavita.jha , इंस्टाग्राम instagram.com/bavita.jha पर जुड़ सकते हैं. बवीता झा की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं.
Read More