App

भारत में पाकिस्तानी सीरीज को लेकर मचा बवाल, हनी सिंह और आतिफ असलम की दोस्ती ने खींचा ध्यान, वीडियो वायरल

पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' को लेकर भारत में विवाद हो गया है. इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में हनी सिंह पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ डांस करते हुए नजर आए.

भारत में पाकिस्तानी सीरीज को लेकर मचा बवाल, हनी सिंह और आतिफ असलम की दोस्ती ने खींचा ध्यान, वीडियो वायरल
Image Credit: भारत में पाकिस्तानी कंटेंट पर बैन की मांग के बीच हनी सिंह और आतिफ असलम दिखें साथ


भारत में पाकिस्तानी सीरीज को लेकर विवाद काफी चर्चा में है. नेटफ्लिक्स पर पहली पाकिस्तानी सीरीज को लेकर भारत में विवाद देखने को मिल रहा है. पाकिस्तानी सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की जा रही है. इसी बीच दुबई से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सिंगर और रैपर हनी सिंह पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के साथ शादी में जमकर डांस करते हुए नजर आए. दोनों स्टार ने पाकिस्तानी सिंगर अबरार-उल-हक के गानें पर डांस किया है.

दुबई की शादी में साथ दिखे हनी सिंह और आतिफ

इंटरनेट पर एक वीडियो सामने आया है. पोस्ट में बताया है कि हनी सिंह और आतिफ असलम एक दोस्त की शादी में शामिल हुए थे. हनी सिंह पूरे स्वैग और स्टाइल के साथ शादी में पहुंचे थे. वीडियो में हनी सिंह आतिफ असलम के साथ डांस करते हुए नजर आते हैं. दोनों स्टार ने पाकिस्तानी सिंगर अबरार-उल-हक के गाने पर डांस किया है. हनी सिंह और आतिफ असलम साथ में शादी एन्जॉय करते हुए दिखें. इंटरनेट पर उनका ये वीडियो काफी वायरल है. यह वीडियो दुबई की शादी का है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर विवाद

भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर अक्सर विवाद देखने को मिलते हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी सीरीज के रिलीज को बैन कराने की मांग की है. एआईसीडब्यूए ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी सीरीज को भारत में बैन करने की मांग की है. AICWA ने अपने पोस्ट में लिखा था- पाकिस्तान एक आतंकवादी देश था, है और रहेगा. उनके सीरियल, फिल्म, गाने और पॉडकास्ट जैसी चीजों का भारत की स्क्रीन पर कोई जगह नहीं है. हम इसके लिए स्थायी कानून की मांग करते हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया और सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म से अपील करते हैं कि वह भारत में पाकिस्तानी कंटेंट को ना दिखाएं.  

पहलगाम हमले के बाद लगा था बैन

साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के कंटेंट को पूरी तरह से बैन कर दिया था. इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के टॉप स्टार्स जैसे दानिश तैमूर, मावरा हुसैन, सबा कमर का इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया था.

जो बचे हैं संग समेट लो पाकिस्तानी सीरीज की कहानी

4 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर जो बचे हैं संग समेट लो रिलीज हो रही है. इस सीरीज में पाकिस्तान सीरीज के टॉप स्टार्स नजर आने वाले हैं. यह सीरीज फरहत इश्तियाक के उर्दू नॉवेल पर बनी है. लव स्टोरी पर आधारित सीरीज में फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद, अहद रजा मीर और हानिया आमिर  नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More