App

आजादी के बाद पहली बार बांसवाड़ा को मिला BAP का जिला प्रमुख; टोंक में अलका बैरवा ने खिलाया कांग्रेस का कमल

राजस्थान पंचायत चुनाव में बांसवाड़ा में BAP-BJP गठबंधन के समर्थन से रीना रावत जिला प्रमुख बनीं, जबकि टोंक में कांग्रेस की अलका बैरवा ने बीजेपी प्रत्याशी को 21 वोटों से हराया.

आजादी के बाद पहली बार बांसवाड़ा को मिला BAP का जिला प्रमुख; टोंक में अलका बैरवा ने खिलाया कांग्रेस का कमल
Image Credit: बांसवाड़ा में BAP से रीना रावत और टोंक में कांग्रेस की अलका बैरवा जीतीं चुनाव

राजस्थान के जनजाति बहुल बांसवाड़ा जिले में पंचायती राज चुनाव के दौरान कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भारत आदिवासी पार्टी (BAP) और बीजेपी ने हाथ मिला लिया. दोनों दलों के समर्थन से बांसवाड़ा को पहली बार भारत आदिवासी पार्टी की जिला प्रमुख के रूप में रीना रावत मिली हैं. वहीं, जिले में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस अपना जिला प्रमुख बनाने में नाकाम रही और महज एक वोट से चुनाव हार गई.

BAP और बीजेपी के संगठन से 1 वोट से हारी कांग्रेस, BAP से रीना रावत बनीं जिला प्रमुख
बांसवाड़ा जिला प्रमुख पद के लिए जीत का जादुई आंकड़ा 22 वोट था. बीजेपी ने भारत आदिवासी पार्टी को समर्थन दिया. इसके बाद BAP के 17 और बीजेपी के 5 वोट मिलाकर कुल 22 वोट हुए और रीना रावत जिला प्रमुख निर्वाचित हो गईं. वहीं, कांग्रेस के डॉ. विकास बामनिया महज एक वोट से चुनाव हार गए.
राजस्थान ने पहले ही इस बात की पुष्टि की थी कि कांग्रेस को रोकने के लिए BAP और बीजेपी के बीच गठबंधन की कोशिश चल रही है. अब चुनाव परिणाम के साथ इस राजनीतिक समीकरण पर मुहर लग गई है. इस पूरे घटनाक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है.

टोंक में कांग्रेस ने बीजेपी को 21 वोटों से हराया
पंचायती राज चुनाव के परिणामों में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है. टोंक में कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को 21 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की.

टोंक पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने शानदार जीत हासिल की. उन्हें कुल 26 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका बैरवा को महज 5 वोट प्राप्त हुए. इस तरह अलका बैरवा ने 21 मतों के अंतर से विजय हासिल की. मतगणना के दौरान अलका बैरवा को मिले 26 मतों ने उनकी जीत सुनिश्चित कर दी. वहीं, बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका बैरवा 5 मतों पर ही सिमट गईं.

इस चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) का समर्थन भी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मिलने की बात सामने आई है. आरएलपी के समर्थन ने चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज कर दी है.

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास से मिली जीत- अलका बैरवा
जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी अलका बैरवा ने इसे पार्टी की जीत बताया. उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के विश्वास का परिणाम है. उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया.

इस जीत के साथ ही टोंक में कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला. वहीं, चुनाव परिणाम ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है.

(बांसवाड़ा से अजय ओझा की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More