App

4 या 5 दिन? दिवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक...नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

दिवाली के त्योहार पर इस बार कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं? इस बारे में आपको सही जानकारी होना इसलिए जरूरी है क्योंकि आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग राज्यों में दिवाली और उससे जुड़े त्योहारों की छुट्टियां अलग-अलग हैं.

4 या 5 दिन? दिवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे बैंक...नोट कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Image Credit: (File Photo) गोवर्धन पूजा के मौके पर 9 नवंबर को कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं.

दिवाली का त्योहार इस बार संडे को है. लेकिन इस फेस्टिव सीजन यदि आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको बैंकों की छुट्टियों के बारे में जरूर पता होना चाहिए. इस साल नवंबर में दिवाली और कई त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक लगातार कई दिन तक बंद रहने वाले हैं. यदि आपका भी बैंक से जुड़ा कोई पेंडिंग काम अटका हुआ है तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट चेक कर लें. खासतौर पर बैंकों में 9 नवंबर, 10 नवंबर और 11 नवंबर को अवकाश घोषित किया गया है. दअसल, बैंक की छुट्टियां पूरी तरह से राज्यों के त्योहार पर निर्भर करती हैं. इसलिए हर राज्य में छुट्टियों का दिन अलग-अलग हो सकता है.

9 नवंबर को कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?

दिवाली और लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के पावन मौके पर 9 नवंबर को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन त्रिपुरा, एमपी, चंडीगढ़, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, यूपी और छत्तीसगढ़ के बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे. यदि आप इन राज्यों में रहते हैं और कैश डिपॉजिट, चेक क्लीयरेंस या बैंक पासबुक से जुड़ा कोई काम कराना चाहते हैं तो अपने जरूरी काम निपटा लें.

10 नवंबर किन राज्यों में रहेगी छुट्टी?

दिवाली को बलि प्रतिपदा (Bali Pratipada) भी कहते हैं. गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रमी संवत नव वर्ष के मौके पर 10 नवंबर को कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. 10 नवंबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम के बैंक कस्टमर्स के लिए बंद रहेंगे. महाराष्ट्र और गुजरात जैसे बड़े फाइनेंशियल हब्स में नए साल और दिवाली के दूसरे दिन की रौनक के चलते बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. इसलिए कारोबारी वर्ग इस बात का खास ख्याल रखें.

भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा पर यहां रहेगी छुट्टी

भाई दूज, निंगोल चक्कौबा, चित्रगुप्त पूजा और लक्ष्मी पूजा के बाकी बचे उत्सव के कारण 11 नवंबर को भी कई जगह पर बैंक बंद रहेंगे. इस दिन सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाओं का अवकाश रहेगा. त्योहारों की लंबी लिस्ट के कारण नवंबर के दूसरे हफ्ते में बैंकिंग कामकाज पर असर पड़ना तय है.

एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग से होगा काम?

आपके मन में सवाल होगा कि यदि बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी तो पैसों की जरूरत पड़ने पर क्या होगा. ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि बैंक ब्रांच बंद होने का मतलब यह नहीं है कि आपकी सभी बैंकिंग सर्विस ठप हो जाएंगी. आरबीआई (RBI) के नियमों के तहत डिजिटल इंडिया के दौर में एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप के जरिये आप 24 घंटे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं. आरबीआई (RBI) के नियमों के तहत और डिजिटल इंडिया के दौर में एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग एप्लीकेशन 24 घंटे चालू रहेंगी. आप घर बैठे ऑनलाइन फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और अकाउंट मैनेजमेंट जैसे सभी रूटीन काम कर सकते हैं. इसके अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की रेगुलर छुट्टियां आरबीआई के कैलेंडर के अनुसार जारी रहेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More