दिल्ली पर प्रदर्शन की मार, ₹2000 करोड़ के नुकसान का कौन जिम्मेदार? CJP के हंगामे से संकट में कारोबार
Delhi Protest: दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के चलते रेल, मेट्रो, बाजार बंद है. फेस्टिव सीजन से पहले बाजार पर लगे इस ताले ने 10 लाख लोगों को झटका दिया है, 2000 करोड़ से अधिक का नुकसान हो रहा है.
Delhi Protest: CEC के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट होना है. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है. इस प्रदर्शन के पहले दिल्ली आने वाली 250 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बज तक आने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गई हैं. दिल्ली के 45 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जहां एंट्री-एग्जिट बंद है. दिल्ली के बॉर्डर सील होने से व्यापारी परेशान हैं. बाजार बंद होने से कारोबारियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है.
CP बंद होने से 2000 करोड़ रुपये का नुकसान
सीजेपी के प्रदर्शन की वजह से व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. नवरात्र और दिवाली जैसे त्योहार से पहले बाजार बंद है, जो कारोबार के लिए भारी नुकसानदायक है. नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमित गुप्ता बाजार बंद रहने से दुकानदारों, कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है. चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन ब्रिजेश गोयल का कहना है कि फेस्टिव सीजन से बाजार बंद होने से ट्रेडर्स को करीब 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है.
15 लाख ट्रेडर्स पर असर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते दिल्ली छावनी में तब्दील है. करोल बाग , चांदनी चौक जैसे बड़े बाजार बंद है. त्योहारों से पहले बाजार में दुकानों पर ताला लगा है और लोग घरों में बंद है. जिसका असर सीधे-सीधे 15 लाख ट्रेडर्स और उनके व्यापार पर पड़ रहा है. दिल्ली में बाजार बंद रहने से उनके कारोबार में सिर्फ तीन दिन में 30% तक की गिरावट आ चुकी है. चांदनी चौक जैसे बाजार में हर दिन करीब 2 से 3 लाख छोटे दुकानदार और व्यापारी पहुंचते हैं, लेकिन इस प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर सील होने की वजह से ये संख्या घटकर 40000 से 50000 रह गई है. बाजार बंद रहने से 10 लाख से अधिक मजदूरों, कामगारों पर असर हो रहा है.
ट्रेनें रद्द होने से रेलवे को भारी नुकसान, DMRC को झटका
इस प्रदर्शन की वजह से 250 से अधिक ट्रेनें रद्द की गई है. ट्रेनें रद्द होने से रेलवे को करोड़ों का झटका लगा है. राजधानी, शताब्दी जैसे प्रीमियम ट्रेनों को भी रद्द करना पड़ा है, सभी यात्रियों को टिकट का रिफंड देना होगा. जिसका झटका रेलवे की कमाई पर होगा.
दिल्ली मेट्रो , जो रोजाना 10 से 22.3 करोड़ रुपये की कमाई करती है, इस प्रदर्शन की वजह दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद कर दिए गए हैं, जिससे उसकी कमाई पर भारी असर पड़ रहा है.