SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिडिल ईस्ट जंग पर भारी तेल की 'ओवर सप्लाई', फिर नीचे आए क्रूड ऑयल के दाम; घटकर क्या रह गया रेट?

10 महीने से भी ज्यादा का समय बीत जाने के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बना हुआ है. इस बीच ग्लोबल मार्केट में तेल की सप्लाई बढ़ने और सरप्लस की उम्मीद से कीमतें घटकर नीचे आ गई हैं. यही हालात रहे तो आने वाले समय में क्रूड और नीचे आ सकता है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 25, 2026, 09:21 IST | Updated: Nov 25, 2026, 09:25 IST
Image Credit: (Reuters) IEA की तरफ से कहा गया था कि चौथी तिमाही के दौरान ऑयल मार्केट में फिर से सरप्लस के हालात बनेंगे.
Join

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही टेंशन और समु्द्री रूट पर हमलों के बावजूद तेल के दाम नीचे आ रहे हैं. इंटरनेशनल मार्केट में बुधवार को क्रूड ऑयल फिर से गिरकर नीचे आ गया. मार्केट में क्रूड ऑयल की सप्लाई बढ़ने और सरप्लस होने की संभावना ने सप्लाई रुकने के डर को पीछे छोड़ दिया है. बुधवार के शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 43 सेंट गिरकर 90.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. दूसरी तरफ, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी WTI क्रूड में भी गिरावट आई और यह 81.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा. एक दिन पहले तेल के दाम में तेजी आई थी.

तनाव के बावजूद नीचे क्यों आ रहे दाम?

निसेई रिसर्च इंस्टीट्यूट के सीनियर इकोनॉमिस्ट त्सुयोशी उएनो के अनुसार इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) की रिपोर्ट के बाद बाजार में तेल की सप्लाई सरप्लस होने की उम्मीद बनी हुई है. इस रिपोर्ट के बाद क्रूड ऑयल के दाम काबू में हैं. IEA की तरफ से 13 नवंबर को कहा गया था कि चौथी तिमाही के दौरान ऑयल मार्केट में फिर से सरप्लस के हालात बनेंगे. दरअसल, डिमांड के मुकाबले मिडिल ईस्ट से सप्लाई तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, होर्मुज स्ट्रेट के पास जहाजों पर हमले और सऊदी अरब व हूती विद्रोहियों के बीच जारी हमलों ने मार्केट में अनिश्चितता बना दी है. हाल ही में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक कंटेनर को निशाना बनाया. सोमवार को भी तीन जहाजों पर भी हमले हुए.

मिडिल ईस्ट से बढ़ी क्रूड ऑयल की सप्लाई, 3 महीने के निचले लेवल पर कच्चा तेल; क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल?

क्यों बढ़ रही क्रूड ऑयल की सप्लाई?

OPEC+ की मीटिंग पर टिकी नजरें

पूरी दुनिया की नजरें 29 नवंबर को होने वाली OPEC+ मिनिस्टर्स की मीटिंग पर टिकी हैं. इस मीटिंग के दौरान साल 2027 के लिए तेल प्रोडक्शन की पॉलिसी और कोटा तय किया जाएगा. इसी बीच इराक भी OPEC+ पर दबाव बना रहा है कि वह उसकी प्रोडक्शन कैपेसिटी के अनुमान को बढ़ाए. इससे सदस्य देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. इस मीटिंग के फैसले ही आने वाले दिनों में कच्चे तेल की दिशा तय करेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES