SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बातचीत से निकलेगा हल, 6 महीने के हाई से टूटा क्रूड ऑयल; आज गिरकर क्या रह गया रेट?

मिडिल ईस्ट में कूटनीतिक बातचीत की उम्मीद के बाद क्रूड ऑयल के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली है. सऊदी अरब पर हमलों के बीच रूस से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद से भी कच्चे तेल के दाम घटकर नीचे आ गए हैं.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Oct 27, 2026, 07:15 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 07:19 AM IST
Image Credit: (Reuters) होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों के हमले बढ़ गए हैं.
Join

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच बातचीत से समाधान निकालने की खबरों का असर बाजार पर भी देखा जा रहा है. इसके बाद ग्लोबल एनर्जी मार्केट में कच्चे तेल की कीमत को लेकर नया अपडेट सामने आया है और तेल की कीमत में हल्की राहत देखने को मिल रही है. इसी का असर रहा कि मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 66 सेंट टूटकर 115.15 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI क्रूड) 44 सेंट की गिरावट के साथ 101.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

क्रूड ऑयल की कीमत में आई इस गिरावट का कारण सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान की तरफ से तेहरान में ईरानी अधिकारियों के साथ हुई अहम बातचीत को माना जा रहा है. इस बातचीत का मकसद पिछले कई महीने से चल रहे सैन्य तनाव को रोकना और शांति का रास्ता तलाशना है. चारों देशों की तरफ से शांति और सुरक्षा के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई गई है. इस सहमति का असर यह हुआ कि बाजार में रिस्क का माहौल थोड़ा कम हुआ है.

हमलों और होर्मुज स्ट्रेट से बढ़ी चिंताएं

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के बावजूद ब्रेंट क्रूड अभी भी छह महीने के रिकॉर्ड लेवल के करीब बना हुआ है. इसकी अहम कारण हूती विद्रोहियों की तरफ से सऊदी अरब पर हमले जारी होना है. इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्ते पर जहाजों पर हमले बढ़े हैं. इस अहम रास्ते के जरिये दुनिया की करीब 20 फीसदी एनर्जी सप्लाई होती है और इसे तेल की सप्लाई के हिसाब से बेहद संवेदनशील माना गया है.

Explainer: आसमान छू सकती हैं Brent Crude की कीमतें! 2027 में $140 तक पहुंचने का अनुमान, गोल्डमैन सैक्स ने क्यों दी बड़ी चेतावनी?

रूस का प्रोडक्शन बढ़ने से राहत

दूसरी तरफ ग्लोबल मोर्चे पर रूसी रिफाइनरियों ने अक्टूबर में डीजल का प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. यह प्रोडक्शन अमेरिका के उस फैसले के बाद दिया गया है जिसमें सरकार ने एक्सपोर्ट कोटे को मंजूरी दी है. पिछले हफ्ते जबरदस्त तेजी के साथ हफ्ते ब्रेंट चढ़कर 117 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर पहुंच गया था. लेकिन हालिया कूटनीतिक प्रयास के बाद फिलहाल तेजी से बढ़ रही कीमत पर कुछ ब्रेक लगा है.

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, इंडिगो ने बढ़ाए दाम, टिकटों पर लगेगा ₹1300 का सरचार्ज

पेट्रोल-डीजल के दाम पर आज का अपडेट?

क्रूड के दाम फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचे तो देश की प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा कर दिया. हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया और मई वाले लेवल पर ही बने रहे. मंगलवार सुबह इंडियन ऑयल की तरफ से जारी किये गए पेट्रोल-डीजल का रेट पुरानी ही दर पर कायम रहा. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर ही बना हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES