IndiGo Airlines: दशहरा, दिवाली, छठ से पहले घर जाने, सफर करने वाले लोगों को झटका लगा है. हवाई सफर पर महंगाई की मार पड़ी है. इंडिगो एयरलाइंस ने विमान से सफर को महंगा कर दिया है. इंडिगो एयरलाइन ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है.
इंडिगो ने बढ़ाया हवाई किराया
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने सोमवार को किराया बढ़ोतरी का ऐलान किया है. एयरलाइन ने एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में इजाफे के बाद किराया बढ़ाने का फैसला किया है. एयरलाइन का कहा है कि ATF के रेट्स बढ़ने की वजह से उसने घरेलू और इंटरनेशनल उड़ानों पर फ्यूल चार्ज बढ़ाने का फैसला किया है.
6 अक्टूबर, मंगलवार से बुक होने वाली उसकी सभी उड़ानों पर ये फ्यूल चार्ज लागू होगा. यानी कल से इंडिगो की फ्लाइटें आपके लिए महंगी हो जाएंगी. विमान कंपनी का कहना है कि खाड़ी युद्ध के बाद से ही ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. महीने-दर-महीने कीमतों में 14 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी की जा चुकी है.ATF की लागत पिछले एक दशक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. जिसकी वजह से उनका ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ता जा रहा है.
कितना बढ़ेगा किराया
घरेलू मार्ग पर 500 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 375 रुपए
501 से 1,000 किलोमीटर तक की उड़ानों के लिए 600 रुपए
1,001 से 1,500 किलोमीटर की उड़ानों के लिए 900 रुपए
1,501 से 2,000 किलोमीटर की उड़ानों के लिए 1,150 रुपए
2,000 किलोमीटर से ज्यादा की उड़ानों के लिए 1,300 रुपए

जबकि इंटरनेशनल रूट पर
सार्क रीजन के लिए 500 किलोमीटर तक की दूरी वाली उड़ानों पर 1,000 रुपए
500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी वाली उड़ानों पर 3,000 रुपए का फ्यूल चार्ज लगेगा
साउथ-ईस्ट एशिया, जीसीसी, मिडिल ईस्ट और नॉर्थ व ईस्ट एशिया के लिए 5,500 रुपए का फ्यूल चार्ज
अफ्रीका और यूरोप जाने वाली उड़ानों पर 6,000 रुपए का फ्यूल चार्ज लगेगा.
