App

Crude Oil: क्रूड ऑयल के दाम पर बड़ा अपडेट! ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल

Russia Ukraine Energy Ceasefire: डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से रूस-यूक्रेन के बीच एनर्जी सीजफायदर को लेकर किये गए ऐलान के बाद कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखी जा रही है. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बावजूद क्रूड ऑयल के दाम में यह राहत क्यों आई?

Crude Oil: क्रूड ऑयल के दाम पर बड़ा अपडेट! ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल

Crude Oil Price: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संडे को दावा किया कि रूस और यूक्रेन एक-दूसरे के एनर्जी ठिकानों पर हमला रोकने पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों के बीच सहमति बनने की खबर के बाद क्रूड ऑयल के दाम में गिरावट देखी गई. ट्रंप की तरफ से अचानक किये गए इस ऐलान के बाद ग्लोबल ऑयल मार्केट में हलचल देखी जा रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर हमले रोकने को लेकर प्रतिबद्धता जताई है. इससे पहले यूएस और रूस के बीच डीजल सप्लाई को लेकर भी एक डील हुई थी. इस खबर के आने के बाद दुनियाभर में तेल की सप्लाई में सुधार हो सकता है.

रूस और यूक्रेन के बीच सहमति बनने की खबर का यह असर हुआ कि सोमवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स करीब 1.88 डॉलर गिरकर 102.80 डॉलर प्रति प्रति बैरल पर आ गया. दूसरी तरफ अमेरिकी WTI क्रूड का दाम गिरकर 90.23 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बाजार से जुड़े जानकारों का मानना है कि रूस से तेल की सप्लाई बढ़ने की उम्मीद में यह गिरावट देखी जा रही है.

ट्रंप के ऐलान से मार्केट का दबाव कम हुआ

केसीएम ट्रेड के चीफ एनालिस्ट टिम वॉटरर ने कहा कि ट्रंप के ऐलान से मार्केट का दबाव कम हुआ है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच सीजफायर बने रहने को लेकर अभी कई तरह के सवाल हैं. जब तक जमीन पर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं होती, तब तक तेल के दाम में बहुत बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा कि वे डील से जुड़ी बारीकियों का इंतजार कर रहे हैं.

बाजार पर यूएस-ईरान जंग का असर

रूस और यूक्रेन के बीच सहमति बनने से क्रूड ऑयल के दाम में भले ही गिरावट देखी जा रही हो. लेकिन मिडिल ईस्ट की जंग और अमेरिका-इजरायल और ईरान का तनाव ब्रेंट क्रूड के दाम को 100 डॉलर के पार बनाए रख रहा है. हूती विद्रोहियों की तरफ से रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किये गए हमले में कई लोग घायल हो गए. इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब के साथ मिलकर हूतियों के खिलाफ कार्रवाई करने का इशारा दिया है.

दिसंबर में 90 डॉलर प्रति बैरल रहेगा रेट!

फारस की खाड़ी में होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकरों पर हमले बढ़ गए हैं. ओमान के पास एक तेल टैंकर पर हुए ड्रोन हमले में दूसरा जहाज भी क्षतिग्रस्त हुआ है. इन हालिया घटनाओं के बाद मिडिल ईस्ट से क्रूड ऑयल के निर्यात पर बुरा असर पड़ने की आशंका है. हालिया घटनाक्रम के बाद गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर के लिए ब्रेंट क्रूड का अनुमान 90 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है. जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से बाजार में रिस्क बढ़ रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More