App

समंदर में उतरा लग्जरी का नया ठिकाना! Cordelia Sky से उठा पर्दा; 1500 ड्रोन्स ने आसमान से किया Welcome

Cordelia Empress: मुंबई में 1500 ड्रोन्स के शानदार शो के साथ कॉर्डेलिया क्रूज ने नए जहाज Cordelia Sky का भव्य स्वागत किया. अब भारतीय क्रूज ब्रांड 2 जहाजों के साथ मुंबई और कोच्चि से अपनी सर्विस देगा. आइए जानते हैं नए जहाज की सुविधाओं और रूट के बारे में-

समंदर में उतरा लग्जरी का नया ठिकाना! Cordelia Sky से उठा पर्दा; 1500 ड्रोन्स ने आसमान से किया Welcome

Cordelia Sky Launch: 'कॉर्डेलिया स्काई' का स्वागत करने और जश्न मनाने के लिए मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स पर गेस्ट, बिजनेस पार्टनर्स, मीडिया और इंडस्ट्री के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था. 1,500 ड्रोन्स के कोरियोग्राफ शो ने देश की सांस्कृतिक विरासत और कॉर्डेलिया स्काई (Cordelia Sky) की पहचान को आसमान में उकेरा. इसके साथ ही मुंबई का आसमान एक विहंगम दृश्य का गवाह बन गया. म्यूजिक, रोशनी और कला के संगम का मकसद देश की प्रीमियम क्रूज कंपनी 'कॉर्डेलिया क्रूज' (Cordelia Cruises) के नए जहाज कॉर्डेलिया स्काई का भव्य स्वागत करना रहा. इसके साथ ही पांच साल बाद कॉर्डेलिया क्रूज ने सिंगल शिप ऑपरेटर (Single-ship) से दो जहाजों के बेड़े वाली कंपनी के सेग्मेंट में एंट्री कर ली है.

भव्य आयोजन के दौरान नए जहाज का स्वागत करने के साथ ही कंपनी ने 2027 में अपने आने वाले तीसरे जहाज 'Cordelia Sun' का भी ऐलान किया. शो का सबसे बड़ा आकर्षण वो पल का रहा, जब ड्रोन्स ने आसमान में कॉर्डेलिया स्काई (Cordelia Sky) की शेप को बनाया. इस दौरान कंपनी प्रेसीडेंट और सीईओ ज्यूरगेन बैलोम (Jurgen Bailom) ने अपने संबोधन में कहा कि पांच साल पहले जब कॉर्डेलिया क्रूज की शुरुआत की गई थी, तब हमारा सपना हर भारतीय के लिए क्रूज जर्नी को पसंदीदा हॉलीडे ऑप्शन बनाना था.

अब तक 8 लाख से ज्यादा यात्रियों का स्वागत किया

साल 2021 में अपनी सर्विस शुरू करने के बाद कॉर्डेलिया क्रूज अब तक 8 लाख से ज्यादा यात्रियों का स्वागत करने का गवाह बन गया है. कॉर्डेलिया स्काई के शामिल होने से कंपनी की पैसेंजर कैपेसिटी में इजाफा हुआ है. अब दोनों जहाजों कॉर्डेलिया स्काई और कॉर्डेलिया एम्प्रेस (Cordelia Sky and Cordelia Empress) को मिलाकर बेड़े में 1,798 स्टे रूम्स हो गए हैं. डबल ऑक्यूपेंसी पर दोनों जहाजों में एक बार में 3,596 यात्री सफर कर सकेंगे. एक जहाज चलाने के मुकाबले कंपनी ने पैसेंजर कैपेसिटी में करीब 126% का इजाफा किया है. इसके साथ ही कंपनी ने तीसरा क्रूज 'Cordelia Sun' नवंबर 2027 तक लाने का टारगेट रखा है.

Cordelia

ऑनबोर्ड एक्सपीरियंस

कॉर्डेलिया स्काई को भारतीयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खासतौर पर डिजाइन किया गया है. जहाज पर डाइनिंग के तमाम ऑप्शन हैं. इसमें इंडियन फूड के अलावा इतालवी फूड और तमाम इंटरनेशनल डिशेज भी शामिल हैं. खासतौर पर शाकाहारी और जैन समाज से जुड़े लोगों के लिए शुद्ध और शाकाहारी भोजन का इंतजाम है. एंटरटेनमेंट के अलावा जहाज पर लाइव शो, थिएटर प्रोडक्शन, फिटनेस व वेलनेस सेंटर, स्पोर्ट्स फैसेलिटी और बच्चों व टीनएजर्स के लिए अलग से प्ले एरिया बनाया गया है.

Cordelia Sky के रूट्स

कॉर्डेलिया स्काई की पहली कमर्शियल सेलिंग (Commercial Sailing) 23 अक्टूबर 2026 को मुंबई से शुरू करेगी. इसके रूट्स निम्नलिखित हैं-

  • शॉर्ट ब्रेक क्रूज: 2 नाइट एट सी (समुद्र के बीचों-बीच समय बिताने के लिए)
  • गोवा और लक्षद्वीप रूट: 3 रात का गोवा रूट, 4 रात का लक्षद्वीप रूट, 5 नाइट का गोवा-लक्षद्वीप रूट
  • इंटरनेशनल रूट (चेन्नई से): चेन्नई से 7 नाइट की साउथ-ईस्ट एशिया का सफर. इसके तहत फुकेत (Phuket), लांगकावी (Langkawi), कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) और सिंगापुर (Singapore) की सैर कर सकेंगे.

कोच्चि बनेगा दूसरा होमपोर्ट

कॉर्डेलिया स्काई के मुंबई पहुंचने के बाद कॉर्डेलिया क्रूज का पहला जहाज 'Cordelia Empress' कोच्चि को अपना नया होमपोर्ट बनाएगा. इसकी कमर्शियल सेलिंग 25 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इसके बाद केरल और साउथ इंडिया के लोगों के लिए क्रूज का सफर करना आसान हो जाएगा. कोच्चि से कॉर्डेलिया एम्प्रेस वीकेंड गेटवे, लक्षद्वीप के नए द्वीप (मिनीकॉय और कवरत्ती) का सफर और इंटरनेशनल रूट पर क्रूज सर्विस मुहैया कराएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More