SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सऊदी अरामको की जजान रिफाइनरी पर हमला, एक महीने के टॉप पर क्रूड ऑयल; 100 डॉलर पर पहुंचेगा दाम?

अक्टूबर महीने के आखिर से यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले तेज कर दिये. होर्मुज स्ट्रेट में हमले और मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ने के कारण क्रूड ऑयल के दाम में तेजी देखी जा रही है.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 27, 2026, 09:53 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:56 IST
Image Credit: (File Pic) ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम एक बार फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकते हैं.
Join

कुछ दिन की राहत के बाद इंटरनेशनल ऑयल मार्केट में फिर से तनाव देखने को मिल रहा है. होर्मुज स्ट्रेट में तेल के टैंकरों पर लगातार हमलों और सऊदी अरब के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने के बाद क्रूड ऑयल में फिर से तेजी देखी गई. शुक्रवार सुबह ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स चढ़कर नवंबर महीने के हाई लेवल के करीब पहुंच गया. गुरुवार को दो डॉलर की उछाल के साथ 6 नवंबर के बाद अपने सबसे ऊंचे लेवल पर बंद होने के बाद शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड मामूली नरमी के साथ 96.46 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा. इसके अलावा अमेरिकी WTI क्रूड भी 2 डॉलर प्रति बैरल की तेजी के साथ 85.66 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. दोनों बेंचमार्क पिछले चार हफ्ते में पहली बार वीकली हाइक की तरफ बढ़ रहे हैं.

क्या 100 डॉलर के पार पहुंचेगा कच्चा तेल?

क्रूड ऑयल के दाम में फिर से तेजी आने के बाद जानकारों की तरफ से यह उम्मीद जताई जा रही है कि क्रूड फिर से चढ़कर 100 डॉलर के करीब पहुंच सकता है. ANZ के एनालिस्ट ब्रायन मार्टिन और डेनियल हाइन्स के अनुसार मिडिल ईस्ट में किसी दूसरे बड़े टकराव के बिना भी क्रूड के दाम में तेजी बरकरार रह सकती है. इसका असर यह होगा कि ब्रेंट क्रूड के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकते हैं. सप्लाई में कमी का संकेत मिलने पर क्रूड के दाम में तेजी आने की उम्मीद है. इससे पहले अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान पर सैन्य कार्रवाई नहीं बढ़ाने के ऐलान से दाम में कुछ राहत आई थी. लेकिन ईरान और हूती विद्रोहियों के हमलों से बाजार की चिंता फिर से बढ़ गई है.

तेल की बढ़ती कीमतों का असर, भारत का क्रूड और गैस आयात बिल एक साल में 10 से 16 अरब डॉलर हुआ

सऊदी अरामको की रिफाइनरी पर हमला

सऊदी एनर्जी मिनिस्ट्री के अनुसार गुरुवार को प्रोजेक्टाइल हमले के बाद सऊदी अरामको की जजान रिफाइनरी का कामकाज अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था. इसमें एक नेपाली कर्मचारी की मौत हो गई. एक दिन पहले हूती विद्रोहियों ने सऊदी की सबसे बड़ी रास तनुरा रिफाइनरी और जेद्दा व जजान पोर्ट पर हमले का दावा किया था. दूसरी तरफ अक्टूबर के अंत से यूक्रेन ने रूसी रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले तेज कर दिए. इसके अलावा गुरुवार को थाईलैंड की बांगचाक और वेनेजुएला की अमुए रिफाइनरी में भी आग लगने की मामले सामने आए.

मिडिल ईस्ट जंग पर भारी तेल की 'ओवर सप्लाई', फिर नीचे आए क्रूड ऑयल के दाम; घटकर क्या रह गया रेट?

OPEC+ की मीटिंग पर टिकी नजरें

क्रूड ऑयल की सप्लाई में आ रही तमाम परेशानियों को देखते हुए रविवार को होने वाली OPEC+ की मीटिंग पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं. सूत्रों के अनुसार रविवार को होने वाली मीटिंग में OPEC+ देश 2027 की पहली तिमाही के लिए अपने तेल प्रोडक्शन के टारगेट को पुराने ही लेवल पर बनाए रख सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES