SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिसंबर में अटक न जाएं आपके जरूरी काम, इन तारीखों को बंद रहेंगे बैंक; चेक कर लें पूरी लिस्ट

दिसंबर 2026 के महीने में देशभर में 7 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. इस महीने 6 वीकली ऑफ के साथ ही क्रिसमस की भी छुट्टी है. आप भी यदि बैंक से जुड़ा कोई काम प्लान कर रहे हैं तो RBI की नेशनल बैंक हॉलिडे लिस्ट यहां चेक करें.

Written By Kriyanshu Saraswat
Published: Nov 28, 2026, 14:39 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:44 IST
Image Credit: (File Pic) दिसंबर के महीने में क्रिसमस की भी छुट्टी है.
Join

साल का आखिरी महीना यानी दिसंबर कुछ दिन में शुरू होने वाला है. एक तरफ नए साल के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं, दूसरी तरफ साल खत्म होने से पहले काफी काम ऐसे होंगे जिनको निपटाया जाना जरूरी है. अगर आप भी दिसंबर के महीने में बैंक से जुड़ा कुछ करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको पहले से प्लान करने की जरूरत है. अक्सर होता यह कि आप सोचते हैं कल बैंक जाकर चेक जमा करेंगे या केवाईसी (KYC) अपडेट करवा लेंगे. लेकिन ब्रांच पहुंचने पर सामने लटका हुआ ताला आपका दिमाग खराब कर देता है.

इसलिए यदि आप भी दिसंबर 2026 में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं तो घर से जाने से पहले यह आर्टिकल जरूर पढ़ लें. आरबीआई (RBI) के कैलेंडर के अनुसार दिसंबर 2026 में देशभर में कुल 7 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है. इन छुट्टियों में संडे के अलावा दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल है. इसके अलावा दिसंबर में ही क्रिसमस की भी छुट्टी रहने वाली है. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में लोकल फेस्टिवल के हिसाब से भी छुट्टियां रहेंगी.

दिसंबर के महीने में लोगों को टैक्स से जुड़े काम, लोन की कागजी कार्रवाई या जरूरी पेमेंट क्लिकर करने होते हैं. आरबीआई ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत दिसंबर 2026 की छुट्टियों का शेड्यूल तय किया हुआ है. इसमें कुछ छुट्टियां ऐसी हैं जो देशभर में लागू होंगी. देशभर में सभी बैंक संडे के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं. इसके अलावा दिसंबर में क्रिसमस का बड़ा त्योहार है. इन सबको मिलाकर 7 दिन ऐसे हैं जब देशभर के सभी बैंक और ब्रांच बंद रहेंगे.

RBI का बड़ा फैसला, पुराने नियम खत्म कर जारी की नई ATM पॉलिसी, बैंक भेजेंगे फ्री ट्रांजेक्शन से जुड़ा अलर्ट

नेशनल बैंक हॉलीडे लिस्ट

आप किसी भी शहर में रहते हैं तो 7 तारीख को बैंक ब्रांच जाने का प्लान बिल्कुल नहीं बनाएं. इस दिन देशभर के बैंकों में कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा.

भारत ने लंदन से फिर निकाला अपना 60 टन सोना, कैसे होती है शिफ्टिंग; RBI के प्लान का क्या है राज?

क्रिसमस पर लगातार 3 दिन नहीं खुलेंगे बैंक

दिसंबर की छुट्टियों की लिस्ट में खास बात यह है कि महीने के आखिरी हफ्ते के दौरान लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. 25 दिसंबर (शुक्रवार) को क्रिसमस की छुट्टी रहेगी. इसके अगले दिन 26 दिसंबर को चौथा शनिवार है और 27 दिसंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी. सीधा सा मतलब यही हुआ कि 25 से 27 दिसंबर को लगातार तीन दिन तक देशभर में बैंकों की ब्रांच बंद रहेंगी. यदि आपको दिसंबर के आखिरी हफ्ते में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना या ब्रांच से जुड़ा कोई काम करना है तो उसे 24 दिसंबर तक निपटा लें. वरना आपका काम 28 दिसंबर (सोमवार) तक अटक सकता है.

राज्यों के हिसाब से छुट्टियां

ऊपर दी गई 7 छुट्टियों के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में क्षेत्रीय त्योहारों और खास मौके पर अवसरों पर भी बैंक बंद रहते हैं. आरबीआई अपने हॉलिडे मैट्रिक्स के जरिए हर राज्य और शहर के रीजनल ऑफिस के हिसाब से छुट्टियां तय करता है. उदाहरण के तौर पर बात करें तो गोवा या नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में क्रिसमस या लोकल पर्व के आसपास अतिरिक्त छुट्टियां देखने को मिलती हैं. दूसरे राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं.  इसलिए अगर यदि किसी राज्य या शहर में हैं तो एक बार लोकल ब्रांच का हॉलिडे मैट्रिक्स जरूर देख लें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES