भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिज़नेस
  • /Gold Price: क्या 2.82 लाख के पार जाएगा सोना? बाबा वेंगा के वायरल दावे पर एक्सपर्ट ने बताया सच, यह सलाह भी दी

Gold Price: क्या 2.82 लाख के पार जाएगा सोना? बाबा वेंगा के वायरल दावे पर एक्सपर्ट ने बताया सच, यह सलाह भी दी

Silver Price Forecast: बाबा वेंगा की तरफ से साल 2027 में सोने के भाव को लेकर की गई भविष्यवाणी वायरल हो रही है. उनकी तरफ से दावा किया गया था कि साल 2027 में सोना 2.82 लाख रुपये के पार पहुंच जाएगा. आइए जानते हैं बाबा वेंगा के इस दावे का सच और एक्सपर्ट के अनुसार सोने-चांदी की असली चाल क्या रहेगी.

Written ByKriyanshu Saraswat
Published: Oct 08, 2026, 07:37 AM IST|Updated: Oct 08, 2026, 02:40 PM IST
joinshare
Gold Price: क्या 2.82 लाख के पार जाएगा सोना? बाबा वेंगा के वायरल दावे पर एक्सपर्ट ने बताया सच, यह सलाह भी दी

About the Author

Kriyanshu Saraswat

Kriyanshu Saraswat

क्रियांशु सारस्वत वरिष्ठ बिजनेस जर्नलिस्ट (Business Journalist) हैं, उन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 साल का अनुभव है. मौजूदा समय में वह Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में बतौर 'असिस्टेंट न्यूज एडिटर' कार्यरत हैं. क्रियांशु को बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, टैक्सेशन, कमोडिटी और सरकारी योजनाओं आदि से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में महारथ हासिल है. Zee News से पहले क्रियांशु ने टाइम्स इंटरनेट, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और अमर उजाला की वेबसाइट में अहम संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं. इस दौरान क्रियांशु ने ऑटो, टेक्नोलॉजी और लाइफस्‍टाइल लीड की जिम्मेदारी संभाली है. अभी क्रियांशु बिजनेस लीड हैं. यूपी से ताल्‍लुक रखने वाले क्र‍ियांशु पत्रकार‍िता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

5

Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Baba Vanga on Gold Price: साल 2025 में सोने-चांदी की आसमान छूती कीमत ने निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. साल 2026 की शुरुआत में सोने का दाम 1.35 लाख रुपये प्रति 10 के करीब था. लेकिन कुछ ही दिन में 29 जनवरी को इसने 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना दिया. हालांकि, उसके बाद इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग शुरू हुई तो इसमें गिरावट देखी गई और फिलहाल यह 1.48 लाख रुपये प्रति 10 करीब के आसपास ट्रेंड कर रहा है.

इस बीच सोशल मीडिया पर बुल्गारिया की मशहूर अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा के नाम से सोने के दाम को लेकर किया गया एक दावा वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया गया था कि साल 2027 में सोना 2.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार निकल जाएगा. यानी मौजूदा भाव से यह अंतर करीब 1.34 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम का है. सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि बाबा वेंगा ने 2027 में गलोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (Global Financial Crisis) की भविष्यवाणी की थी. कहा गया कि इस संकट के कारण कैश की भारी किल्लत होगी, जिससे लोग सोने में निवेश करेंगे और इसके दाम चढ़कर 2.62 लाख से 2.82 लाख रुपये तक पहुंच जाएंगे.

इन मामलों को लेकर की थी सटीक भविष्यवाणी

लेकिन जब इस दावे को चेक किया गया तो इसका कोई भी प्रमाणित या आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं मिला. बाबा वेंगा की किसी भी भविष्यवाणी का कोई लिखित दस्तावेज नहीं मिला. उनकी ज्यादातर भविष्यवाणी दूसरे लोगों के बयानों और बाद के प्रकाशनों के जरिये सामने आती रही हैं. हालांकि, उन्होंने अमेरिका में 9/11 हमला, चेरनोबिल हादसा और 2004 की सुनामी जैसी सटीक भविष्यवाणियां की थीं. लेकिन 2027 में सोने का भाव चढ़कर 2.82 लाख रुपये पर पहुंचने का कोई ठोस प्रमाण मौजूद नहीं है.

सोने और चांदी का आउटलुक काफी मजबूत

बाबा वेंगा के दावे का भले ही सबूत न मिल रहा हो. लेकिन बुलियन मार्केट के जानकार सोने में अच्छी तेजी की संभावना देख रहे हैं. केडिया एडवाइजरी के एमडी अजय केडिया के अनुसार सोने और चांदी का आउटलुक काफी मजबूत है. उनके अनुसार, दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की लगातार खरीदारी, ETF में भारी निवेश, विदेशी मुद्रा भंडार में विविधता और रुपये की कीमत में गिरावट के आसार से सोने को लगातार सपोर्ट मिल रही है. ग्लोबल लेवल पर चल रही जियोपॉलिटिकल टेंशन से भी सोने को मजबूती मिली है.

चांदी भी दे सकती है अच्छा रिटर्न

बुलियन मार्केट से जुड़े जानकारों का अनुमान है कि दिवाली और 2026 के अंत तक सोना फिर से चढ़कर 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. केडिया एडवाइजरी के अनुसार आने वाले समय में चांदी सोने से भी ज्यादा रिटर्न दे सकती है. हालांकि, चांदी के रेट में उतार-चढ़ाव ज्यादा देखने को मिलता है. केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि चांदी की लिमिटेड सप्लाई, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), पावर इंफ्रास्ट्रक्चर व क्लीन एनर्जी सेक्टर से सिल्वर की डिमांड में बढ़ोतरी हो रही है. मजबूत डिमांड के कारण चांदी की कीमत आने वाले समय में 3 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है.

ajay kedia

अजय केडिया ने यह भी बताया कि मौजूदा समय में गोल्ड-सिल्वर रेश्यो 65-66 के करीब है. अगर यह गिरकर 60-62 के लेवल पर आता है तो चांदी के लिए स्थिति और मजबूत होगी. बाजार के हालात को देखते हुए यही सलाह है कि एक बार में पैसा लगाने की बजाय SIP के जरिये निवेश करें. ज्यादा रिटर्न पाना चाहते हैं तो पोर्टफोलियो में चांदी का हिस्सा सोने के मुकाबले थोड़ा ज्यादा रखा जा सकता है.

(डिस्क्लेमर: सोने-चांदी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. अगर आप गोल्ड या सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो वित्तीय जानकारों की सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Gold Price