SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अनूप बागची की ₹35.9 करोड़ सैलरी! बनेंगे भारत के सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले बैंक CEO, जानें पूरा पैकेज

HDFC बैंक के नए MD और CEO अनूप बागची को सालाना करीब ₹35.9 करोड़ का प्रस्तावित पैकेज मिलेगा. इसमें ₹8.97 करोड़ फिक्स्ड और ₹26.92 करोड़ वेरिएबल पे शामिल है.

Written By Gaurav Singh
Published: Oct 08, 2026, 06:12 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 06:21 PM IST
Join

HDFC बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) बनने जा रहे अनूप बागची भारत के सबसे अधिक सैलरी पाने वाले बैंक CEO बनने वाले हैं. बैंक की जानकारी के मुताबिक, उन्हें सालाना लगभग ₹35.9 करोड़ का पैकेज मिलेगा. ये रकम कोटक महिंद्रा बैंक के CEO अशोक वासवानी को FY26 में मिले ₹17.23 करोड़ से दोगुने से भी अधिक है. अगर तुलना करें तो देश के प्रमुख बैंकों में वासवानी का पैकेज सबसे अधिक है. इसके बाद एक्सिस बैंक का नंबर आता है, जिसके CEO को भी साल के दौरान ₹10 करोड़ से ज्यादा का पैकेज मिला है. लेकिन, अब ये रिकॉर्ड बागची ने नाम पर बनने वाला है.

फाइनेंशियल सर्विसेज में तीन दशक का करियर

56 साल के बागची फाइनेंशियल सर्विसेज में तीन दशक से अधिक समय बिताने के बाद HDFC बैंक से जुड़ रहे हैं. उन्होंने बैंकिंग, कैपिटल मार्केट और इंश्योरेंस में सीनियर भूमिकाएं निभाई हैं. इसमें ICICI बैंक में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, ICICI सिक्योरिटीज के CEO और MD और ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO के पद शामिल हैं. इस नियुक्ति के साथ HDFC बैंक में उत्तराधिकार की एक ऐसी प्रक्रिया खत्म हुई है जिस पर बहुत बारीकी से नजर रखी जा रही थी. 

बागची अब देश के सबसे बड़े प्राइवेट-सेक्टर लेंडर की कमान संभालने जा रहे हैं. ऐसे समय में जब बैंक अपनी रिटेल, कॉर्पोरेट और डिजिटल फ्रेंचाइज को मजबूत करते हुए ग्रोथ बनाए रखने की कोशिश कर रहा है. सैलरी की जानकारी तब सामने आई है जब HDFC बैंक ने अपने अगले चीफ एग्जीक्यूटिव की तलाश पूरी कर ली है. 

बैंक ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से मंजूरी मिलने के बाद 1 अक्टूबर को बागची की नियुक्ति की घोषणा की. वे शशिधर जगदीशन की जगह 27 अक्टूबर से तीन साल के कार्यकाल के लिए MD और CEO का पद संभालेंगे. जगदीशन ने 29 अगस्त 2026 को बैंक बोर्ड को बताया था कि 26 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के बाद वो दोबारा नियुक्ति नहीं चाहेंगे.

जगदीशन को कितनी मिलती थी सैलरी?

जगदीशन को बेसिक सैलरी के तौर पर ₹3.31 करोड़, अलाउंस और सुविधाओं के लिए ₹3.63 करोड़, प्रोविडेंट फंड में कंट्रीब्यूशन के लिए ₹39.70 लाख और रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले फायदों के तौर पर ₹49.64 लाख मिले. उन्हें ₹7.29 करोड़ का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला है.

अनूप बागची को कितनी मिलेगी फिक्स्ड सैलरी?

₹35.90 करोड़ के प्रस्तावित कुल पैकेज में ₹8.97 करोड़ की फिक्स्ड सैलरी और ₹26.92 करोड़ की वेरिएबल सैलरी शामिल है. वेरिएबल हिस्से में से ₹8.88 करोड़ कैश के तौर पर देने का प्रस्ताव है, जबकि ₹18.04 करोड़ शेयर-लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए दिए जाएंगे. 

HDFC बैंक ने अनूप बागची को साथ ही स्टॉक-लिंक्ड इंसेंटिव में 7.35 करोड़ रुपये के वन टाइम जॉइनिंग बोनस को भी मंजूरी दी है. इससे बागची का फूल सैलरी पैकेज 43.24 करोड़ रुपये हो सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी न्यूज में सीनियर सब-एडिटर हैं और वर्तमान में बिजनेस व फाइनेंशियल न्यूज कवर करते हैं.  देश की राजनीति से लेकर दुनिया के बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों और घटनाओं को कवर कर चुके हैं  पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो UPTU से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले गौरव ने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की और पिछले 6 वर्षों से लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. आप गौरव सिंह से Gaurav.Singh@India.Com पर ईमेल के जरिए सीधे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES